फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Governor Anandiben Patel may come to Saharanpur soon

जल्द सहारनपुर आ सकती हैं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Tue, 24 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel may come to Saharanpur soon
जल्द सहारनपुर आ सकती हैं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जल्दी ही सहारनपुर आ सकती हैं। उनका यह दौरा अगले पांच दिन के भीतर हो सकता है, जिसके चलते प्रशासन सक्रिय हो गया है। जनपदीय अधिकारियों के बगैर अनुमति के जिला मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

अभी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सहारनपुर दौरा प्रस्तावित है, जिसके लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। माना जा रहा है कि राज्यपाल प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन को भी पहुंचेंगी। सीडीओ विजय कुमार ने बताया कि समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी की पूर्वानुमति के बिना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। साथ ही अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के लिए समस्त सूचनाओं सहित बैठक में स्वयं भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि महामहिम राज्यपाल के आगमन का अभी कोई अधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन को नहीं मिला है। प्रशासनिक स्तर पर अपनी तैयारियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed