{"_id":"626839c253999a3db06dff52","slug":"governor-anandi-ben-patel-will-come-on-a-three-day-visit-on-28-saharanpur-news-mrt586116043","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 28 को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 28 को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 28 अप्रैल को तीन दिवसीय जनपद के दौरे पर आ रही है। उनका कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन उनकी बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार शाम को डीएम अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम पर चर्चा कर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई, साथ ही सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 28 अप्रैल बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे वो हवाई जहाज से लखनऊ से चल कर सरसावा एयरपोर्ट पर आएंगी। वहां से कार से सर्किट हाउस पहुंचेंगी। जहां पर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगी। अपराह्न साढे़ तीन बजे वो जिला चिकित्सालय के पास सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वुड कार्विंग के कार्य का अवलोकन करेंगी। चार बजे पाइनवुड स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम को सर्किट हाउस में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। 29 अप्रैल शुक्रवार सुबह नौ बजे शामली जाएगी, जहां पर अर्पण पब्लिक स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेगी। 30 अप्रैल शनिवार को वो मां शाकंभरी देवी के दर्शन को जाएगी। दोपहर में जनमंच में मोक्षायतन योग संस्थान के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होगी। दोपहर सवा दो बजे वो सरसावा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।