फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should curb rising inflation

बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाए सरकार

Thu, 09 Sep 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government should curb rising inflation
हकीकत नगर धरना स्थल पर प्रदर्शन करते भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्पादकों के लिए सभी वस्तुओं की लागत मूल्य की घोषणा अनिवार्य करने सहित अन्य मांगों को लेकर भारत मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड पर एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां डिप्टी कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा आवश्यक वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने कहा महंगाई को देखते हुए इसके हिसाब से सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के श्रमिकों के वेतन में बढ़ोत्तरी की जाए। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते आम आदमी को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। पिछले
विज्ञापन

18 महीने में महंगाई बढ़ने की दर छह फीसदी हो गई है। जबकि पिछले पांच साल में महंगाई की दर तीन से पांच फीसदी के बीच ही रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां आपस में सांठगांठ करके लाभ कमाने में जुटी हैं। सरकार को आवश्यक वस्तुओं के मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाना चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री संदीप कुमार, रोशन लाल, रिंकू, रीता, मुकेश, रीना, मनोज कुमार, दीपा, सुमन, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed