{"_id":"978f2fa425e19bceef3876de8756889f","slug":"government-declare-terrorist-to-cow-killers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्यारों को आतंकवादी घोषित करे सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्यारों को आतंकवादी घोषित करे सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीश्री गौदेवी मंदिर गौशाला नुमाइश कैंप में ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर का स्वागत किया गया। उन्होंने गोहत्यारों को आतंकवादी घोषित करने की मांग की।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल, युवा भारत महासंघ, विश्व हिंदू परिषद आदि से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की। कार्यकर्ताओं ने दीपांकर महाराज के साथ गौशाला की परिक्रमा कर गौ पूजन किया।
गोमाता की रक्षा का संकल्प लिया गया। स्वामी दीपांकर ने कहा कि देश की शांति एवं भाइचारे को कायम रखने के लिए गौ हत्या कर अशांति फैलाने वाले को सरकार आतंकवादी घोषित करे।
कार्यक्रम के संयोजक विजयकांत चौहान ने भी विचार रखे। आनंद कृष्ण ने देश भर में फैले पशुओं के कत्लखानों को अविलम्ब बंद कराने की मांग की।
पंडित अनिल कौदंड और अशोक राणा ने 28 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु आयोजित रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर अमित पंडित, सन्नी, रमन सिंह, दीपक धीमान, अश्वनी शर्म, सुरेंद्र बगाती, ममता चानना आदि मौजूद रहे।