{"_id":"68ab5abfc7cb2d66930e8fc2","slug":"gold-and-silver-prices-volatile-uncertainty-in-the-market-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-157041-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सोने और चांदी की कीमत अस्थिर, बाजार में अनिश्चितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सोने और चांदी की कीमत अस्थिर, बाजार में अनिश्चितता
Mon, 25 Aug 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव चल रहा है। अगस्त की शुरुआत में दाम ऊंचाई पर थे तो पिछले कुछ दिनों से दामों में हल्की गिरावट आई है। कारोबारियों की माने तो दामों में बढ़ती अस्थिरता लगातार बदल रही वैश्विक परिस्थितियों के कारण है।
भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध में कभी शांति की उम्मीद तो कभी युद्ध की बढ़ती तीव्रता ने सोने-चांदी के दामों में अस्थिरता पैदा कर रखी है। दोनों धातुओं में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा आगामी महीनों में त्योहारी सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में ग्राहक भविष्य में दाम न बढ़ जाए, इस कारण भी एडवांस में सोना और चांदी ले रहे हैं। कारोबारियों की माने तो पितृ पक्ष में सोने और चांदी के दामों में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। 19 अगस्त को सोना प्रति दस ग्राम एक लाख रुपये और चांदी 1.17 लाख रुपये प्रति किलो थे। 20 अगस्त को सोना 1.01 लाख रुपये प्रति दस ग्राम, चांदी 1.14 लाख रुपये प्रति किलो रही। 21 अगस्त और 22 अगस्त को चांदी के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
बोले कारोबारी
- सराफा कारोबारी अभिनव जैन ने बताया कि पिछले सप्ताहभर से सोने और चांदी के दामों में अस्थिरता है। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय स्थिति भी है। ग्राहक भी सोच समझकर ही आभूषण खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
- सराफा कारोबारी आशीष गुप्ता ने बताया कि ग्राहक सकारात्मक सोच के साथ खरीदारी कर रहे हैं। दामों के संबंध में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। ग्राहक हल्के वजन के गहने पसंद कर रहे हैं।