{"_id":"602161358ebc3e6fff4431b8","slug":"girls-started-public-awareness-campaign-saharanpur-news-mrt524372299","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने चलाया जन जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने चलाया जन जागरूकता अभियान
विज्ञापन
छात्राओं ने चलाया जन जागरूकता अभियान
बेहट। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय चरण के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाया।
महाविद्यालय की रेंजर्स व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से जुड़ी छात्राएं रेंजर्स प्रभारी डॉ. यजुवेंद्र की अगुवाई में शाकंभरी तिराहे पर पहुंची और वाहन चालकों को दुर्घटना से देर भली का संदेश दिया। छात्राओं ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। छात्राओं ने सड़क से गुजर रहे लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकलकर लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. नीतू यादव समेत महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों की मौजूदगी रही।