{"_id":"624720429c90d3685c713736","slug":"girl-dies-in-tempo-overturning-accident-due-to-tire-puncture-on-doon-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दून हाईवे पर टायर पंक्चर होने से टेंपो पलटा, हादसे में बच्ची की मौत, भाई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दून हाईवे पर टायर पंक्चर होने से टेंपो पलटा, हादसे में बच्ची की मौत, भाई की हालत गंभीर
Fri, 01 Apr 2022 09:25 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 01 Apr 2022 09:25 PM IST
सार
सहारनपुर से एक टेंपो सवारियां भरकर गागलहेडी की तरफ जा रहा था। टेंपो जैसे ही दून हाईवे पर नौ गजा पीर के निकट पहुंचा तभी एक पहिये में पंक्चर होने से टेंपो पलट गया। हादसे में थाना फतेहपुर की हरिजन कॉलोनी निवासी शमशाद की 11 वर्षीय पुत्री जीनत की मौत हो गई। उसका भाई घायल हो गया।
विज्ञापन
टेंपो पलटने से बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में दून हाईवे पर नौ गजा पीर के निकट सवारी लेकर जा रहा टेंपो टायर पंक्चर होने से चलते पलट गया और उसमें सवार 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर घायल हुआ। हालांकि अन्य सवारियों को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम सहारनपुर से एक टेंपो सवारियां भरकर गागलहेडी की तरफ जा रहा था। राकेश केमिकल चौकी इंचार्ज के मुताबिक, टेंपो जैसे ही नौ गजा पीर के निकट पहुंचा तभी एक पहिये में पंक्चर होने से टेंपो पलट गया और टेंपो में सवार थाना फतेहपुर की हरिजन कॉलोनी निवासी शमशाद की 11 वर्षीय पुत्री जीनत की मौत हो गई और उसका छोटा भाई आस मोहम्मद घायल हो गया।
विज्ञापन
बच्चे अपनी मां के साथ टेंपो से वापस लौट रहे थे और उसमें अन्य सवारियां भी थी, लेकिन किसी अन्य को चोट नहीं आई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्ची का शव कब्जे में लेकर घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन