फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl dies in tempo overturning accident due to tire puncture on Doon Highway

सहारनपुर: दून हाईवे पर टायर पंक्चर होने से टेंपो पलटा, हादसे में बच्ची की मौत, भाई की हालत गंभीर

Fri, 01 Apr 2022 09:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Apr 2022 09:25 PM IST
सार

सहारनपुर से एक टेंपो सवारियां भरकर गागलहेडी की तरफ जा रहा था। टेंपो जैसे ही दून हाईवे पर नौ गजा पीर के निकट पहुंचा तभी एक पहिये में पंक्चर होने से टेंपो पलट गया। हादसे में थाना फतेहपुर की हरिजन कॉलोनी निवासी शमशाद की 11 वर्षीय पुत्री जीनत की मौत हो गई। उसका भाई घायल हो गया। 

विज्ञापन
Girl dies in tempo overturning accident due to tire puncture on Doon Highway
टेंपो पलटने से बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में दून हाईवे पर नौ गजा पीर के निकट सवारी लेकर जा रहा टेंपो टायर पंक्चर होने से चलते पलट गया और उसमें सवार 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर घायल हुआ। हालांकि अन्य सवारियों को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम सहारनपुर से एक टेंपो सवारियां भरकर गागलहेडी की तरफ जा रहा था। राकेश केमिकल चौकी इंचार्ज के मुताबिक, टेंपो जैसे ही नौ गजा पीर के निकट पहुंचा तभी एक पहिये में पंक्चर होने से टेंपो पलट गया और टेंपो में सवार थाना फतेहपुर की हरिजन कॉलोनी निवासी शमशाद की 11 वर्षीय पुत्री जीनत की मौत हो गई और उसका छोटा भाई आस मोहम्मद घायल हो गया।
विज्ञापन


बच्चे अपनी मां के साथ टेंपो से वापस लौट रहे थे और उसमें अन्य सवारियां भी थी, लेकिन किसी अन्य को चोट नहीं आई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्ची का शव कब्जे में लेकर घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed