{"_id":"68c072a6e0a4e2b13f02a4a6","slug":"girder-launching-work-will-start-on-the-railway-overbridge-from-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-158209-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेलवे ओवरब्रिज पर आज से शुरू होगा गर्डर लांचिंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेलवे ओवरब्रिज पर आज से शुरू होगा गर्डर लांचिंग का कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर दो चरणों में गर्डर लांचिंग का कार्य किया जाएगा। पहले चरण में 10 से 13 सितंबर, दूसरे चरण में 23 से 24 सितंबर तक रात के समय गर्डर लांच किए जाएंगे। परियोजना निदेशक ने इस दौरान यातायात डायवर्जन कराने के लिए एसएसपी को पत्र लिख कर अनुरोध किया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजना क्रियान्वयन इकाई के निदेशक ने एसएसपी को भेजे पत्र में अवगत कराया कि रामपुर मनिहारान आरओबी पर आवश्यक गर्डर लांचिंग कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन किया जाना जरूरी है ताकि कार्यस्थल पर पूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने 10 सितंबर की रात 9:10 से आधी रात के बाद 1:10 बजे तक चार घंटे, 11 सितंबर की रात 9:10 बजे से तीन बजे तक छह घंटे, 13 सितंबर की रात 9:10 से 2:10 बजे तक पांच घंटे रूट डायवर्ट रखने का अनुरोध किया है।
इसके बाद 23 और 24 सितंबर की रात में भी रात 9:10 से रात 3:10 बजे तक छह-छह घंटे रूट डायवर्ट रहेगा। उधर, रेलवे शामली सेक्शन के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि रात में रामपुर मनिहारान आरओबी पर कार्य से इन तारीखों में ट्रेनें निकलने के बाद दो घंटे का ब्लॉक रहेगा। एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह ने बताया कि गर्डर लांचिंग के बाद करीब दो महीने में पुल का कार्य पूरा होने की संभावना है।