फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get residential buildings and bridges checked with IITs: Mandalayukta

आईआईटी से कराएं आवासीय भवनों और सेतु निर्माण की जांच: मंडलायुक्त

Fri, 22 Jan 2021 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Get residential buildings and bridges checked with IITs: Mandalayukta
सरसावा में टीकाकरण का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त एवी राजमौलि - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों को सीडीओ खुद मौके पर जाकर देखें और कार्य की गुणवत्ता तथा प्रगति की रिपोर्ट तैयार करें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त ने कैंप कार्यालय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मंडल में 50 लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवासीय भवनों तथा सेतुओं की तृतीय पक्ष से जांच कराई जाए। तृतीय पक्ष में आईआईटी रुड़की, कानपुर तथा ऐसी ही कोई प्रतिष्ठित संस्था होनी चाहिए। जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां पर भी सीवर लाइन के लिए खोदाई की गई है उसे जब तक पूर्व स्थिति में नहीं किया जाएगा तब तक अंतिम भुगतान नहीं होगा। कार्यदायी संस्था के अधिकारी का दायित्व है कि जो निर्माण कार्य हो रहे हैं उनमें समय के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था को पैसा तभी दिया जाए, जब उसके द्वारा किए कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो। यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या संजीव कुमार सिंह तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर आलोक यादव, मुख्य विकास अधिकारी शामली शंभूनाथ तिवारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed