फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get cane price paid soon: Vinay Kumar

जल्द कराया जाए बकाया गन्ना मूल्य भुगतान: विनय कुमार

Mon, 08 Feb 2021 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Get cane price paid soon: Vinay Kumar
कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय किसान यूनियन से वार्ता करते डीएम व एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
जल्द कराएं बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान: विनय कुमार
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के साथ बात की। उन्होंने जल्द बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, विद्युत निगम के अधिकारियों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर समाधान की मांग की। बाद में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित पंचायत में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि किसान 74 दिनों से दिल्ली के बॉर्डरों पर आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद सरकार को किसानों की परवाह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपना नाम चमकाने के लिए भाकियू नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही जिले में एक महापंचायत की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉक्टर एस चनप्पा को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान मुकेश तोमर, अशोक कुमार, सुरेंद्र, रघुवीर सिंह, बबलू प्रधान, देेंवेंद्र, संजय, जगपाल सिंह, बृजपाल सैनी, देशपाल, सुरेश सैनी, प्रदीप ठाकुर, कमलेश, प्रदीप शर्मा, मनोज कमाली, पुनीत, कामिल आदि रहे।
विज्ञापन

भाकियू की मांगें
- बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान
- विद्युत निगम अधिकारियों के उत्पीडन पर रोक
- ग्राम लाखनौर में किसानों को भी समान मुआवजा दिलाया जाए
- एनएच 344 पर सरसावा में गुरूद्वारा के लिए कट एवं रसूलपुर कलां में संकेतक लगाए जाए
- ग्राम साखन कलां में ओवरब्रिज बनवाया जाए
----------
राकेश टिकैत को धमकी देने वाले पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। भाकियू पदाधिकारियों ने एसएसपी डॉक्टर एस चनप्पा को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मारने धमकी और जतिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि शामली जिले के थाना कांधला के गांव ब्रहमखेड़ा निवासी युवक ने इस बावत वीडियो वायरल की है। उन्होंने कहा कि वह युवक वर्तमान में थाना नकुड़ के गांव ढ़ायकी में अपने मामा के यहां रह रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed