फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Garbage dumped, covered garbage is also covered with soil

कचरा डालना हुआ बंद, डाले गए कचरे को भी मिट्टी से ढकवाया

Mon, 09 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Garbage dumped, covered garbage is also covered with soil
डंपिंग ग्राउंड पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण करते और लोगों से बातचीत करते हुए - फोटो : SAHARANPUR
कचरा डालना हुआ बंद, डाले गए कचरे को भी मिट्टी से ढकवाया
विज्ञापन

सहारनपुर। ढमोला किनारे डंपिंग ग्राउंड बनाने पर अमर उजाला द्वारा चलाया गया अभियान रंग लाया है। अंतत: नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूटी है, जिन्होंने सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं, कचरा डालना भी बंद कर दिया है। पूर्व में डाले गए कचरे को मिट्टी से ढकवा दिया गया है।
अमर उजाला ने पांच दिसंबर के अंक में किनारे पर बना दिया डंपिंग ग्राउंड, ढमोला नदी हो रही जहरीली शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह अभियान की शुरूआत थी। समाचार प्रकाशित होते ही कमिश्नर संजय कुमार ने नगरायुक्त से आख्या तलब की थी, जिसका समाचार छह दिसंबर को प्रकाशित किया गया। सात दिसंबर को डंपिंग ग्राउंड मामले में शासन को गुमराह करता रहा नगर निगम शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुुआ। इस मामले में क्षेत्रवासी कमिश्नर से भी मिलने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला के प्रयास को सराहते हुए धन्यवाद पत्र संपादक के नाम लिखा था। आठ दिसंबर के संस्करण में अपनी लापरवाही पर मिट्टी डाल रहा नगर निगम टाइटल से समाचार प्रकाशित किया गया। इस मामले को क्षेत्रीय विधायक मसूद अख्तर ने भी सराहा और 17 दिसंबर से शुरू हो रहे विधान सभा के शीतकालीन सत्र में मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया। इस समाचार को नौ दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। लगातार समाचार प्रकाशित करने के बाद से नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। नौ दिसंबर यानी सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गीताराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि ढमोला नदी क्षेत्र में कचरा डाला जाना बंद कर दिया गया है। कचरे को ढक दिया गया है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

ढमोला नदी पर कचरा डालने के मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी पत्र दिया गया है। कचरा डालना बंद कराने के साथ ही पूर्व में डाले गए कचरे पर मिट्टी डालकर उसे ढक दिया गया है।- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।

डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डालना बंद करने के बाद मिट्टी डालकर उसे पाटने का काम किया गया।

डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डालना बंद करने के बाद मिट्टी डालकर उसे पाटने का काम किया गया।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed