फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   gangster brothers property attached

गैंगस्टर भाइयों की 4.26 लाख की संपत्ति कुर्क, चार भैंस भी ले गई पुलिस

Fri, 27 Aug 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
gangster brothers property attached
गैंगेस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव मानकमऊ में तहसीलदार और थाना कुतुबशेर पुलिस ने दो गैंगेस्टर भाइयों की 4.24 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली है। दोनों पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हुए अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी न्यायालय से हुए आदेश पर की गई है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव मानकमऊ निवासी जमील और खलील पुत्रगण जिंदा हसन ने आपराधिक गतिविधियों से करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की। दोनों भाई गैंगेस्टर में निरुद्ध हैं। शुक्रवार को तहसीलदार गोपेश तिवारी और थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर संजीव कुमार विश्नोई ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के घर से चार भैंस, चार कटड़े, सोफा, टीवी, अलमारी, कुट्टी मशीन, इंजन सहित 4.26 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed