{"_id":"62b4af258e9e3342593f6552","slug":"gangoh-will-get-tehsil-status-exercise-begins-saharanpur-news-mrt5941327200","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोह को तहसील बनाने की कवायद शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोह को तहसील बनाने की कवायद शुरु
विज्ञापन
विधायक चौ कीरत सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/गंगोह। गंगोह को तहसील बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने जिला प्रशासन से नई तहसील के सृजन के लिए आख्या मांगी है। जिला प्रशासन नई तहसील में शामिल होने वाले राजस्व गांव और क्षेत्रों को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन की आख्या के बाद शासन की ओर से जल्द गंगोह को तहसील का दर्जा दे दिया जाएगा। गंगोह तहसील बनने से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ होगा।
गंगोह विधानसभा में तहसील बनाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। लोगों को तहसील संबंधी कार्यों के लिए 35 से 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। बसपा सरकार में भी गंगोह को तहसील बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेजा था। तब प्रस्तावित तहसील में 189 राजस्व गांव और गंगोह, अंबेहटा व रामपुर के कुछ हिस्से को कानूनगो सर्किल में रखा गया था। लेकिन बाद में इस प्रस्ताव पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वर्ष 2013 में तत्कालीन विधायक प्रदीप चौधरी ने भी गंगोह को तहसील बनाने की मांग की थी।
----
विधायक कीरत सिंह ने सीएम से की थी मांग
गंगोह विधायक कीरत सिंह ने 22 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल कर उन्हें पत्र देकर गंगोह को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग की थी। बताया था कि गंगोह विधानसभा में कोई तहसील नहीं है। क्षेत्र के लोगों को तहसील नकुड़ और रामपुर मनिहारान जाना पड़ता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
----
आयुक्त राजस्व परिषद ने आख्या मांगी
विधायक कीरत सिंह के प्रार्थना पत्र का सीएम योगी ने संज्ञान लिया। इसके बाद 24 मई को राजस्व परिषद के आयुक्त अरुण कुमार शुक्ल ने जिला प्रशासन को पत्र भेज कर गंगोह विधानसभा क्षेत्र में नई तहसील सृजन करने के लिए जिलाधिकारी से आख्या मांगी है। शासन से पत्र मिलने बाद जिला प्रशासन ने नई तहसील के लिए राजस्व ग्रामों और क्षेत्रों को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है।
----
नई तहसील में शामिल होंगे 182 गांव
गंगोह को नई तहसील बनाने के लिए नकुड़ तहसील के 182 गांवों को शामिल किया जाएगा। इनके अलावा गंगोह नगर पालिका परिषद, गंगोह ब्लॉक, तीतरों नगर पंचायत, अंबेहटा पीर, दूधला को भी नई तहसील में शामिल किया जाएगा। तहसील में गंगोह और तीतरों थाना क्षेत्र के गांव शामिल होंगे।
---
जिले में हो जाएंगी छह तहसीलें
जनपद में अभी तक पांच तहसीलें हैं। इनमें सदर, देवबंद, बेहट, रामपुर मनिहारान और नकुड़ हैं। गंगोह के तहसील बनने से जिले में तहसीलों की संख्या छह हो जाएगी।
----
गंगोहवासी बोले, तहसील बनने से मिलेगी विकास को गति
फोटो- 10 और संबंधित
- गंगोह के विकास को मिलेगी गति
दृष्टि एक प्रयास के अध्यक्ष डा. अमित गर्ग ने कहा कि गंगोह को तहसील का दर्जा मिलने से जहां नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा वही गंगोह के विकास की गति भी तेज होगी।
----
समय और धन की होगी बचत
एलआईसी में सीएलआई ओमपाल शर्मा का कहना था कि वर्तमान में लोगों को बैनामा एवं अन्य तहसील संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करके नकुड़ जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। गंगोह तहसील बनेगी तो इसका बहुत लाभ मिलेगा।
--
काफी पुरानी है गंगोह को तहसील बनाने की मांग
समाजसेवी अरविंदपाल कपूर ने बताया कि नागरिक पिछले कई वर्षों से गंगोह को तहसील बनाने की मांग करते आ रहे हैं। अब जाकर शासन, प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
----
तहसील बनने से बढे़ंगे रोजगार के अवसर
गंगोह उद्योग व्यापार मंडल के युवा शाखा अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि तहसील संबंधी समस्याओं का निस्तारण अब त्वरित रूप से हो सकेगा। साथ ही तहसील बनने से गंगोह में रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे।
---
वर्जन-
- गंगोह विधानसभा में कोई तहसील नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल कर गंगोह को नई तहसील बनाने की मांग की थी, जिस पर सीएम ने तहसील देने का आश्वासन दिया था। अब तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है।
- कीरत सिंह, भाजपा विधायक गंगोह विधानसभा
-----
-- शासन ने गंगोह विधानसभा क्षेत्र में नई तहसील सृजन के लिए आख्या मांगी है। इस संबंध में एसडीएम नकुड़ को नई तहसील में शामिल होने वाले प्रस्तावित ग्रामों, नगर पंचायत, नगर पालिका आदि के संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। जल्द मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को नई तहसील सृजन के लिए आख्या भेजी जाएगी।
- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी

मनोज गोयल- फोटो : SAHARANPUR

दृष्टि एक प्रयास के अध्यक्ष डॉ अमित गर्ग- फोटो : SAHARANPUR

ओमपाल शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

अरविंदपाल कपूर- फोटो : SAHARANPUR