{"_id":"68828256113d0754940af388","slug":"gangoh-beo-suspended-for-creating-ruckus-in-bsa-office-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-154774-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बीएसए कार्यालय में हंगामा करने वाले गंगोह के बीईओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बीएसए कार्यालय में हंगामा करने वाले गंगोह के बीईओ निलंबित
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल के कार्यालय में हंगामा करने के आरोपी गंगोह के खंड शिक्षा अधिकारी एपी ओझा को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें एडी बेसिक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
गंगोह के खंड शिक्षा अधिकारी एपी ओझा पर आरोप था कि 21 जुलाई को उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हंगामा किया था। टेबल पर रखा गिलास टेबल पर पटका था, जिससे टेबल पर बिछा शीशा तक चटक गया था। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शासन को शिकायती पत्र लिखा था। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को गंगोह से हटाकर अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया था।
घटना के दो दिन बाद ही निदेशालय द्वारा आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें एडी बेसिक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी काम में लगातार लापरवाही बरत रहे थे। आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे। इसके लिए उनसे कहा जा रहा था, जिस पर उन्होंने हंगामा किया। उनके अशोभनीय आचरण की शिकायत की गई थी, जिसके बादद अपर निदेशक द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया है।