फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gang targeting liquor contracts arrested

शराब के ठेकों को निशाना बनाने वाला गैंग गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gang targeting liquor contracts arrested
शराब के ठेके पर लूट के आरोप में पकड़े गए आरोपी का खुलासा करते एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : SAHARANPUR
शराब के ठेकों को निशाना बनाने वाला गैंग गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस ने शराब के ठेकों पर हुई एक डकैती और दो लूट की घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों के पास से नगदी, दो बाइक और लूूटा गया सामान बरामद हुआ है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि थाना चिलकाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव धौलाहेड़ी के कच्चे रास्ते पर चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद 26 हजार की नगदी, लूटे गए आधार कार्ड, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो बाइक, चार तमंचों, आठ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इन वारदातों का हुआ खुलासा, घटना कर जाते थे हरिद्वार
सहारनपुर। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 29 नवंबर की रात चिलकाना में अंग्रेजी शराब के ठेके से 12 हजार की नगदी लूटी थी। बराबर में स्थित बीयर शॉप के संचालक ने लूट का विरोध किया था तो उसे गोली मारकर दी थी। इससे पूर्व 17 नवंबर की रात कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड शराब के ठेेके पर डकैती डालकर 73 हजार रुपये की नगदी लूटी थी। 12 नवंबर को गांव गुमटी संगमौर मार्ग पर स्थित शराब के ठेेके से 12 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन लूटा था। वारदात को अंजाम देकर वह हरिद्वार चले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बदमाश हुए गिरफ्तार, तीन फरार
सहारनपुर। एसपी सिटी ने बताया कि शुभम भूकड़ी निवासी डिंडौली खेड़ा थाना चिलकाना, अर्जुन सैनी पुत्र इसम पाल निवासी गांव मंडावर थाना भगवानपुर हरिद्वार, नितिन उर्फ शुभम निवासी गांव रायपुर थाना सरसावा, अंजू उर्फ छोटू निवासी गांव चांदपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, जबकि गांव रायपुर सरसावा निवासी मोंटी, गांव डिडौली खेड़ा थाना चिलकाना निवासी गौतम, गांव चको कोतवाली बेहट निवासी अनिकेत फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed