फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   gang arrest

व्यापारी की हत्या करने आया गैंग पकड़ा

Fri, 13 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
gang arrest
सहारनपुर के नुमाइश कैंप के व्यापारी की हत्या करने आए पांच बदमाशों के गिरोह को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। हत्या के आरोप में जेल में बंद सन्नी उर्फ चिड़ा ने व्यापारी की हत्या की सुपारी दी थी। बदमाशों के मुताबिक दीपावली पर ही व्यापारी की हत्या करने की प्लानिंग थी। पकड़े गए बदमाशों से चोरी के वाहन, पिस्टल, तमंचा और कुछ नगदी बरामद की गई है। ये बदमाश लूट और झपटमारी की कई वारदातों में शामिल रहे हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


एसएसपी आरपी यादव ने बताया कि सीओ संतोष मिश्रा की अगुवाई में नगर कोतवाली पुलिस ने डकैती डालने की योजना बना रहे नवाबगंज निवासी सरगना नवीन सैनी को 10 नवंबर की रात नूरबस्ती के पास मुठभेड़ के दौरान उसके चार अन्य साथियों सहित गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इनसे पूछताछ में पूर्व में हुई लूट, स्नेचिंग, वाहन चोरी के कई मामलों को तो खुलासा हुआ ही, साथ ही कुछ नए खुलासे सामने आए। एसएसपी के मुताबिक यह गिरोह नगर कोतवाली के नुमाइश कैंप निवासी कारोबारी सुनील उर्फ नौबी की हत्या करने की सुपारी भी ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवाली या बाद में मौका मिलते ही व्यापारी की हत्या की जानी थी। उन्होंने बताया कि व्यापारी की हत्या की सुपारी जेल में बंद सट्टा किंग सन्नी चिड़ा ने ली थी। सन्नी चिड़ा व्यापारी के भाई अरविंद उर्फ शैरी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। एसएसपी ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नगद इनाम देने की बात कही है।

कुख्यात विजय डांसर के इशारे पर चलता है गिरोह

सुपारी लेकर कारोबारी की हत्या करने की मंशा रखने वाला नवीन सैनी और उसका गिरोह देहात कोतवाली के चौधरी विहार निवासी कुख्यात विजय डांसर के इशारे पर चलता है जो इन दिनों आगरा जेल में बंद है और वहीं से गिरोह संचालित कर रहा है।

करीब दो वर्ष पूर्व इस बदमाश ने एसएसपी बंगले के सामने दून हाईवे पर एक सैंट्रो कार लूटी थी और सूचना पर पीछे लगे थाना जनकपुरी के उपनिरीक्षक सुधीर उज्ज्वल पर गोली भी चलाई थी। इसमें नवीन सैनी भी साथ में था। बाद में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी पर भी कुख्यात ने लूट की थी। इसमें पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।

विजय डांसर के सहारे बना था प्लान
विजय डांसर की जेल में बंद अरविंद उर्फ शैरी की हत्या के आरोपी सट्टा किंग सन्नी उर्फ चिड़ा से मुलाकात हुई जो दोस्ती में बदल गई और कारोबारी के परिवार से रंजिश रख रहे चिड़ा ने विजय डांसर को मोहरा बनाया तथा शैरी के भाई सुनील उर्फ नौबी की हत्या करने की सुपानी तय कर ली।

कुछ अन्य घटनाओं का हुआ खुलासा

गिरोह के पुलिस गिरफ्त में आने के साथ ही इसके द्वारा की गई कई वारदातों का खुलासा हुआ। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए नवीन और खुस्तर ने हरियाणा के बराड़ा में अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर लूट की थी। पिछले महीने थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गिरोह ने एक महिला से पर्स लूटा था।


इसी गिरोह ने थाना मंडी क्षेत्र से एक बेकरी कारोबारी से लूट की थी। मंडी थाना क्षेत्र में ही 13 अक्टूबर को मदनपुरी चौक पर वहीं के व्यापारी युधिष्ठिर लाल से तमंचे की बट चेहरे पर मारकर 25 हजार रुपये लूटे थे जिसमें बाद में नवीन सैनी, खुस्तर और नितिन के नाम प्रकाश में आये। गिरोह वाहन चोरी सहित दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुका है और दर्जनों मुकदमों में जेल भी भेजा जा चुका है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

- नवीन पुत्र पुरुषोत्तम सैनी निवासी मोहल्ला किला नवाबगंज नगर कोतवाली
- खुस्तर पुत्र रशीद निवासी शेखपुरा कदीम देहात कोतवाली
- नितिन पुत्र राजेश निवासी शांति नगर थाना जनकपुरी
- विनय उर्फ मोंगली पुत्र राज कुमार निवासी हिरन मारान थाना नगर कोतवाली
- नीटू पुत्र राजेश निवासी गांव बनीखेड़ा थाना कुतुबशेर।

बदमाशों से यह किया गया बरामद
- 32 बोर का पिस्टल,  4 कारतूस
- 2 तमंचे, 3 कारतूस और 2 खोखा, 2 चाकू
- चोरी की सीडी डीलक्स बाइक और एक्टिवा स्कूटर
- 12 किलो डोडा पोस्त
- 2 वारदातों में लूटे गए करीब 7000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed