फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gandevad-Chilkana road is becoming the cause of accidents

हादसों की वजह बन रहा खस्ताहाल गंदेवड चिलकाना मार्ग

Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gandevad-Chilkana road is becoming the cause of accidents
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। गंदेवड़-चिलकाना मुख्य मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक हादसों के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासी कई बार इस सड़क मार्ग की मरम्मत किए जाने की मांग कर चुके हैं। आरोप है कि मरम्मत के नाम पर विभाग ने मिट्टी से गड्ढों को भर कर राहगीरों की परेशानी को बढ़ाने का काम किया है। गड्ढों में डाली गई मिट्टी से उड़ती धूल से यात्रियों का चलना दूभर हो गया है। बता दें कि 25 किलोमीटर लंबे गंदेवड़- चिलकाना मार्ग की मरम्मत छह वर्ष पूर्व हुई थी। इस मार्ग से पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के यात्रियों का नियमित आवागमन होता है। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां शाकंभरी देवी के दर्शनों को भी नियमित रूप से श्रृद्धालुओं का इस मार्ग से आवागमन रहता है। वहीं इस मार्ग पर यमुना नदी से खनन के वाहनों का बड़े पैमाने पर आवागमन रहता है, जिस कारण सड़क में कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गहरे गड्ढों के चलते आए दिन वाहन चालक हादसों के शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों मां शाकंभरी देवी मेले के दौरान विभाग ने मिट्टी से गहरे गड्ढों को भरवा कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया था। परंतु इन गड्ढों में डाली गई मिट्टी से उड़ती धूल से राहगीरों को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गड्ढों के कारण लगातार हो रहे हादसे
कंबोहमजरा निवासी जबर सिंह कांबोज का कहना है कि सड़क में जगह-जगह गड्ढों के के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभाग लंबे समय से सड़क की मरम्मत कराने की सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

कई राज्यों के लोगों का होता है आवागमन
बहरामपुर निवासी राजेश प्रधान का कहना है कि उक्त मार्ग से कई राज्यों के लोगों का नियमित आवागमन होता है। ऐसे में इसकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी नहीं ले रहे सुध
टोडरपुर निवासी सतीश शर्मा का कहना है कि कई बार जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने को लेकर विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सफर करना है खतरनाक
गांव लतीफपुर भूड़ निवासी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि लंबे समय से उक्त मार्ग पर मरम्मत कार्य न हो पाने के चलते कुछ गड्ढे खतरनाक हो चुके हैं। इससे उक्त मार्ग पर यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। लगातार हादसों का भय लगा रहता है।

लोक निर्माण विभाग के जेई ऋतुराज सिंह का कहना है कि अभी विभाग के पास कोई बजट नहीं है। उक्त मार्ग की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेज रखा है। बजट मिलते ही मार्ग की मरम्मत करा दी जाएगी।

गन्देवड चिलकाना मार्ग पर सड़क में बने गड्ढे

गन्देवड चिलकाना मार्ग पर सड़क में बने गड्ढे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed