{"_id":"283c03f1a732f6449aaac29a2ae0e924","slug":"game-fair-at-the-game-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी समेत होंगे दस खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी समेत होंगे दस खेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले खेल दिवस को इस बार बड़े रूप में मनाया जा रहा है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय और जिला ओलंपिक संघ ने खेल दिवस पर मात्र हॉकी प्रतियोगिता न कराकर नौ अन्य खेलों को भी कराने का निर्णय लिया है।
जिनका आगाज बुधवार से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो गया। आयोजन को लेकर बुधवार को स्टेडियम में हुई पत्रकार वार्ता में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया कि हमेशा खेल दिवस पर केवल हॉकी प्रतियोगिता कराई जाती है।
इस बार जिला ओलंपिक संघ ने मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को बड़े रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यही वजह है कि हॉकी के साथ ही अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। इसकी शुरुआत बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता से हो गई। 27 अगस्त को जूडो प्रतियोगिता होगी। 27 और 28 अगस्त में वॉलीबाल और हैंडबाल प्रतियोगिताएं होंगी। 28 में ही बॉक्सिंग, टेबिल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
हॉकी को छोड़कर अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल की ओर से किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में डॉ. एके गुप्ता, रवि सिंघल, आनंद श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता आदि थे।