फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gahasi na ram Charan sat jaye, Sunat phera mind very anxious

गहसि न राम चरन सठ जाई, सुनत फिरा मन अति सकुचाई

Wed, 13 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gahasi na ram Charan sat jaye, Sunat phera mind very anxious
टीटू कॉलोनी रामलीला में में अंगद का पांव उठाने को आगे बढ़ता रावण। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर की श्रीराम लीलाओं में अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन हुआ। रावण के दरबार में उसके मंत्री और अनेक योद्धा अंगद का पांव नहीं हिला सके। जब रावण उठा तो अंगद ने पांव पीछे हटाते हुए कहा गहसि न राम चरन सठ जाई, सुनत फिरा मन अति सकुचाई, भयउ तेजहत श्री सब गई, मध्य दिवस जिमि ससि सोहई। यह सुनकर रावण वापस अपने सिंहासन पर जाकर बैठ गया और दर्शकों ने तालियां बजाई।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टीटू कॉलोनी में रावण-अंगद संवाद की लीला का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक योगेश दहिया व विनय लाल संवई ने फीता काटकर किया। योगेश दहिया ने कहा कि रामलीला का यह मंच प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की शिक्षा देता है और हमारे देश की संस्कृति को आगे बढ़ाता है। इस दौरान अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसवीर मोगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. फारुख, संयोजक दीपक मलिक, कमल मखीजा, प्रबंधक अनिरुद्ध गुरुंग, निर्देेशक बब्बर जंग गुरुंग, कोषाध्यक्ष चेतन कौशिक, प्रमोद धीमान, विवेक, शिवा गांधी, दिग्विजय राणा मौजूद रहे। नवयुग सेवा समिति केशव नगर नुमाइश कैंप में राम विलाप, सुग्रीव मित्रता व बाली वध की लीला का मंचन हुआ। उद्घाटन पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने किया। इस दौरान सुमित अरोड़ा, राजकुमार कालड़ा, योग चुग, सुधीर पंवार रवि बख्शी, सुभाष गंगा, राजन कोचर, दीपक जुनेजा, लखन कालड़ा, रतन बजाज, अशोक बजाज, सन्नी तनेजा, आशु बजाज, रम्मी धवन, दीपक गंगा, शिवांक मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा श्रीराम और लक्ष्मण की हाथी पर सवारी निकाली गई। सारथी बनने का सौभाग्य सागर गुप्ता को मिला। इससे पूर्व श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया। इस प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, मनुज तायल, मुकेश सिंघल, आलोक अग्रवाल, राजा जैन, सिद्धार्थ बंसल, विभोर जिंदल, अमित सिंघल, मनोज गुप्ता, अमित गर्ग, नीरज गर्ग, सचिन गुप्ता, सचिन गोयल, लक्ष्य कांबोज, ऋषिपाल गुप्ता, मानसिंह जैन मौजूद रहे। गुरुद्वारा रोड स्थित श्री आशुतोष मंदिर क्लब द्वारा अशोक वाटिका व लंका दहन की लीला दिखाई गई। इस दौरान प्रधान गौरव चौधरी, रविंद्र मिगलानी, रोहित घई, अरविंद गोंसाई, जय कालड़ा, राकेश छाबड़ा, संयम आहलूवालिया, वैभव भाटिया, संजय आनंद, राजन कक्कड़, दीपक खन्ना, संदीप भाटिया मौजूद रहे। सुपर क्लब गोपाल नगर नुमाइश कैंप में सुग्रीव मित्रता व बाली वध की लीला का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा शामिल हुए। इस दौरान प्रधान काका सूरी, अनिल रसवंत, बंटी ईश पुजानी, नितिन खुराना, सुधीर गुंबर, जंग बहादुर, मितेश तनेजा, तरूण, गगन नागपाल, राजा, सुमित उपस्थित रहे। श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार में रावण-अंगद संवाद की लीला हुई। इस दौरान प्रधान विनोद कुमार, महामंत्री अक्षय कुमार, अनिमेष गुप्ता, निर्देशक महेंद्र कुमार, आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed