फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fury among Congress workers, will arrest today

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष, आज देंगे गिरफ्तारी

Tue, 05 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fury among Congress workers, will arrest today
गुरुद्वारा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में विचार रखते कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी म? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लखीमपुर खीरी मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनायी है। बुधवार को आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन होगा और गिरफ्तारी दी जाएंगी। इस संबंध में मंगलवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पदाधिकारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि भाजपा सरकारें दमनकारी नीतियां अपना रही हैं। लखीमपुर खीरी की घटना इसका प्रमाण है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इसी के विरोध में बुधवार को कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी और प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया ने कहा कि भाजपा सरकारों की दमनकारी नीतियों का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, उमा भूषण, गणेश दत्त शर्मा, संजय वालिया, अरविंद पालीवाल, सतपाल बर्मन, मनीष अरोड़ा, अरुण चौधरी, नितिन शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, मनीष त्यागी, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, सार्थक त्यागी, शादाब अंसारी, इकराम खान, आरिफ सिद्दीकी, रणबीर चौधरी, राजकुमार सैनी मौजूद रहे। इस दौरान लखीमपुर खीरी की घटना में मरने वाले किसानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाला
सहारनपुर। मंगलवार शाम को पार्षद चन्द्र जीत सिंह निक्कू के आवास से कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और अन्य लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने सीतापुर में नजरबंद की गई पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रिहा कराने और लखीमपुर खीरी के किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र को तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग की। कैंडल मार्च एवन कॉलोनी, नवीन नगर, चन्द्र नगर, अहमदबाग, कोर्ट रोड होते हुए कलक्ट्रेट तक निकला। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पराग पंवार, प्रदेश सचिव आरिश सिद्दीकी, योगराज सैनी, अश्वनी शर्मा, सचिन छोटू, गौरव, अक्षय चौधरी, विक्रम वोहरा, राहुल, भीम, बंटी, रजनी, सुदेश, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed