{"_id":"5994a7ad4f1c1b3d308b46cd","slug":"from-today-shikshamitra-will-sit-on-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अनशन पर बैठेंगे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अनशन पर बैठेंगे शिक्षामित्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
बीआरसी परिसर में मंगलवार को शिक्षा मित्रों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन करेंगे। वक्ताओं ने कहा सरकार ने पूर्व में आंदोलन को झूठा आश्वासन देकर स्थगित कराया।
बुधवार को बीआरसी परिसर में हुई बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पंवार ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा उनके पक्ष में ठोस निर्णय न लेने पर शिक्षा मित्रों में रोष है। सरकार की नीति के कारण ही बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू होगा। शिक्षामित्र 21 अगस्त को लखनऊ में जाएंगे और इसके बाद दिल्ली में चक्का जाम होगा।
संघ की उपाध्यक्ष कुशलता चौहान ने कहा जब तक हमारा हक नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन को उग्र किया जाएगा। शिक्षा मित्र अब करो मरो के आंदोलन की राह पर चलने के लिए बाध्य हैं। मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया आंदोलन मजबूती से किया जाएगा। इसमें संघ के संरक्षक बिजेंद्र भाटी, राजेंद्र, मईनुद्दीन, अरुण, सुभाष, राहुल भारत, अरुण त्यागी, आरती, पूनम, श्योराज सिंह, कालूराम, मंजू राणा, आदर्श, ललित शर्मा, पवन कुमार, सुमित कुमार, गौरव वर्मा आदि रहे। ब्यूरो