फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   From the ground to the sky, there will be surveillance

जमीन से लेकर आसमान तक होगी निगहबानी --

Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
From the ground to the sky, there will be surveillance
पुलिस लाइन में चुनावी ड्यूटी के लिए लाए गए वाहन। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान के दिन जिले की सीमाओं पर 25 जगह नाकाबंदी रहेगी। जिले 1308 मतदान केंद्र और 2927 मतदेय स्थलों पर 10583 अर्द्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इनके अलावा 22 जोनल मजिस्ट्रेट और 219 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिले के प्रत्येक थाने पर 21 विशेष टीमें और 14 उड़न दस्ते की टीमें सक्रिय रहेंगी। 54 संवेदनशील व 375 अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। जनपद में शाहजहांपुर चेक पोस्ट, धौलाकुआं चेक पोस्ट, काली नदी चौकी, बिहारीगढ़ क्षेत्र, चिलकाना क्षेत्र, गंगोह सहित 25 जगहों पर हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से सीमा लगती हैं। मतदान वाले दिन इन सभी जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर नाकाबंदी की जाएगी। चेकिंग के बाद ही वाहनों को आने-जाने दिया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारी उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर प्लान तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन

रहेगी कड़ी चौकसी, होगी चेकिंग
हरियाणा-पंजाब से देहरादून व दिल्ली जाने वाले वाहनों को चेकिंग के बाईपास से आने-जाने दिया जाएगा। इसी तरह हिमाचल से दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड जाने वाले वाहनों को भी बाईपास से ही चेकिंग के बाद निकाला जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों और शरारती तत्वों पर रखें नजर : एडीजी
मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने चुनाव को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। संदिग्ध और शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पूरे जिले में टीमें भ्रमण करती रहें। सभी थानेदार व सीओ अलर्ट रहें। कहीं पर अगर किसी मतदाता कोई दिक्कत आती है तो उसका तुरंत समाधान कराएं। इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कराएं।
न हो किसी तरह की चूक : एसएसपी
पुलिस लाइन में बाहर से आई पुलिस फोर्स और अर्द्घसैनिक बलों व पीएसी के अधिकारियों के साथ एसएसपी आकाश तोमर बैठक की। एसएसपी ने कहा कि पूरी सक्रियता के साथ ड्यूटी करें। किसी तरह चूक न हो पाए। कोई अगर माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए कंट्रोल रूम को भी सूचना दें। इस दौरान नोडल अधिकारी एसपी सिटी राजेेश कुमार व एसपी देहात अतुल शर्मा के साथ सीओ मौजूद रहे।

पुलिस लाइन मैदान से भेजे गए वाहन
चुनाव ड्यूटी में लगे छोटे वाहनों को परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चालक के साथ पुलिस लाइन मैैदान पर बुलाया। इसके बाद उनकी ड्यूटी निर्धारित कर भेजा गया।

पुलिस लाइन में चुनाव को लेकर पुलिस कर्मियो की बैठक लेते एसएसपी अकाश तोमर

पुलिस लाइन में चुनाव को लेकर पुलिस कर्मियो की बैठक लेते एसएसपी अकाश तोमर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed