{"_id":"62a38b9df63d1507024116f3","slug":"free-classes-started-for-preparation-of-competitive-exams-saharanpur-news-mrt5923711101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कक्षाएं शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शुरू कराईं कक्षाएं
- सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि परीक्षाओं की तैयारी करा रहा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए और सीडीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में कक्षाओं का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निर्बल आय के परिवारों के प्रतिभावान युवाओं के लिए इस तरह की कक्षाएं चला रहा है। पहले दिन 153 युवा कक्षा में उपस्थित रहे।
योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में संचालित हो रही है। पहले दिन 153 विद्यार्थियों ने कक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई। केंद्र व्यवस्थापक अंबरीष शास्त्री ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में प्रथम तल पर उक्त कक्षाएं संचालित हो रही है। कक्ष संख्या 23 में कार्यालय संचालित है, जहां कक्षाओं के संबंध में पूछताछ कर सकते हैं। कक्ष संख्या 20 में यूपीएससी, कक्ष संख्या 21में एनडीए और सीडीएस, कक्ष संख्या 13 में नीट और कक्ष संख्या 12 में आईआईटी व जेईई की तैयारी कराई जा रही है। सभी कक्षों में प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। एक स्मार्ट क्लास भी बन रही है, जिसमें ऐसी की व्यवस्था की जा रही है। कक्षाओं में पढ़ाने के लिए 48 लोगों का स्टाफ है, जो अलग अलग विषयों से जुड़े हैं। इनके अलावा जिला अधिकारी, एसडीएम, सीडीओ सहित कईं अधिकारी भी कक्षाएं लेंगे। कक्षाएं प्रात: 08:00 बजे से 09:30 बजे और 09:30 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक चलेंगी। अभ्युदय कोचिंग संस्थान के संबंध में जानकारी के लिए 9412116024 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
------
231 विद्यार्थी पंजीकृत
इस बार 231 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि बीते वर्ष 634 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस बार पंजीकृत 231 विद्यार्थियों में यूपीएससी के लिए 158, नीट के लिए 30, एनडीए व सीडीएस के लिए 31 और जेईई के लिए 12 विद्यार्थी आए हैं। केंद्र व्यवस्थापक का कहना है कि आगामी दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी।