{"_id":"61eef52a6874a079c01d4571","slug":"fraud-report-filed-against-six-including-aap-candidate-saharanpur-news-mrt5746045101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप प्रत्याशी समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप प्रत्याशी समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्लाट बेचने के नाम पर 46 लाख रुपये हड़पने के आरोप में आम आदमी पार्टी के देहात विधानसभा सीट से प्रत्याशी योगेश दहिया सहित छह के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया।
दर्ज कराए मामले में पैरामाउंट निवासी पुष्पेंद्र बताया वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। उसे पैरामाउंट कॉलोनी में सांवलपुर नवादा निवासी योगेश दहिया ने जितेंद्र आदि लोगों के जरिए प्लॉट दिखाया था, जिसका सौदा 46 लाख रुपये में तय हुआ था। करीब तीन साल पहले प्लॉट बेचने के नाम पर आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में उससे 46 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में बैनामा करने से मना कर दिया। पुष्पेंद्र का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर धमकी दी ग। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए उसने अब कोर्ट के जरिए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, आप नेता योगेश दहिया का कहना है कि चार साल पहले का मामला बता कर अब रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, आरोप निराधार है, रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।