{"_id":"5edd31878ebc3e903e71ae0b","slug":"four-positive-reports-including-grandfather-son-and-grandson-in-saharanpur-saharanpur-news-mrt485353985","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दादा, बेटा और पौता समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दादा, बेटा और पौता समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि इनमें एक ही परिवार के जो तीन लोग पॉजिटिव आए हैं उनमें दादा, बेटा और पोता शामिल हैं। चौथा मरीज देहरादून मंडी से संक्रमित होकर आया है।
करीब पांच दिन पहले खाताखेड़ी निवासी एक महिला की चंडीगढ़ में कोरोना के चलते मौत हुई थी। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने खाताखेड़ी की संबंधित गली को सील करने के साथ ही संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन करते हुए उनके सैंपल जांच को भेजे थे। इनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। इनमें मृतक महिला का पति, बेटा और पोता शामिल हैं। तीनों को कोविड-19 सेंटर भेज दिया गया है। इनके अलावा चौथा मरीज बेहट क्षेत्र के गांव राजापुर नौगांवा का रहने वाला है, जो जहानपुर में पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंडवाल ने बताया कि पॉजिटिव आने के बाद चारों मरीजों को कोविड-19 सेंटर भेज दिया गया है। गांव को सील कराया जा रहा है। संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन करने के साथ ही सैंपलिंग की जा रही है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 260 हो गई है। हालांकि इनमें से 218 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 42 एक्टिव मरीज हैं। उधर, एक दिन पहले पॉजिटिव निकले सऊदी अरब से आए व्यक्ति के गांव बलियाखेड़ी में रविवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने सैनिटाइजेशन कराया। संपर्क में रहे परिजनों को क्वारंटीन किया, जिनकी सैंपलिंग भी की गई है।