फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four people including gym operator found corona infected

जिम संचालक सहित चार लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 01 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four people including gym operator found corona infected
सहारनपुर। नए साल के पहले ही दिन जिले में जिम संचालक सहित चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उनकी कोरोना जांच कराने की तैयारी में जुट गया है। चार मरीज मिलने के बाद तीसरी लहर में जनपद में मिले कोरोना मरीजों की संख्या 31 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि एक जिम के संचालक ने अपनी जांच कराई है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसके बाद जिम में आने वाले सभी व्यक्तियों और जिम संचालक के परिजनों की कोरोना जांच कराई जा रही है। इसके अलावा मोहल्ला बढ़तला यादगार निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों लोग पहले संक्रमित आ चुके व्यक्ति के संपर्क वाले हैं। इनमें एक 16 साल का किशोर भी शामिल है। इन तीनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उनकी भी जांच कराई जा रही है, जिससे संक्रमण को और अधिक फैलने से रोका जा सके। शनिवार को मिले चारों मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

अब 19 सक्रिय मरीज
जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक 31 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 12 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 19 मरीज अब भी सक्रिय हैं। सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ का दावा है कि सभी मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों से लौटे यात्रियों में कोई संक्रमित नहीं
बीते करीब एक माह में 436 से अधिक यात्रियों की हो चुकी है जांच
सहारनपुर। विदेशों से यात्रियों का लौटना जारी है। जैसे-जैसे यात्री सहारनपुर लौट रहे हैं, उनकी कोरोना जांच कराई जा ही है। अच्छी बात यह है कि 436 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुुकी है, जिसमें एक भी यात्री संक्रमित नहीं मिला है। इसे लेकर विभागीय अधिकारी राहत में हैं।

ओमिक्रॉन विदेशों में तेजी से फैल रहा है। शासन के आदेश पर चिकित्सा विभाग विदेशों से लौटने वालों की जांच करा रहा है। इनमें करीब 30 फीसदी यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से है, लेकिन अच्छी बात यह है कि अभी तक जितने भी यात्रियों की जांच की गई है, उनमें से एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ के अनुसार बीते एक माह में अभी तक करीब 850 यात्री विदेशों से सहारनपुर लौटे हैं। इनमें से 436 से अधिक यात्रियों की जांच कराई जा चुकी है, जिनमें से किसी भी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि विदेशों से लौटने वालों के साथ ही देश के अन्य राज्यों से आने वालों की भी जांच लगातार कराई जा रही है। महाराष्ट्र से लौटे केवल एक यात्री की रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed