फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Foundation stone laid for development works worth Rs 35.35 crore

35.35 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for development works worth Rs 35.35 crore
सहारनपुर। जनमंच प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में महानगर में होने वाले 35.35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन 173 कार्यों में सड़कों, नालों का निर्माण तथा पार्कों का सुंदरीकरण शामिल हैं।
विज्ञापन

शिलान्यास महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा किया गया। महापौर संजीव वालिया ने बताया कि 35.35 करोड़ रुपये की लागत से 173 कार्य होने हैं। इनमें 1.30 करोड़ रुपये से 14 पार्कों का सुंदरीकरण होगा। 19.30 करोड़ रुपये से 112 सड़कों का निर्माण और मरम्मत की जाएगी। इनके अतिरिक्त 14.75 करोड़ रुपये से 47 नालों का निर्माण होगा। 173 कार्यों में 87 कार्य 15वें वित्त से और शेष कार्य बोर्ड फंड से कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बीते चार वर्षों में विकास कार्यों से महानगर की सूरत बदली है। 173 कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है उनमें बोर्ड फंड से आठ करोड़, 18 लाख, छह हजार 179 रुपये से 77 सड़कों का निर्माण होगा। 42 लाख, 15 हजार 402 रुपये से कंपनी बाग, जुबली पार्क व गांधी पार्क में पिंक शौचालयों का निर्माण होगा। बोर्ड फंड से ही 16 लाख 81 हजार 757 रुपये खर्च होंगे। वीर हकीकत राय चौक का सुंदरीकरण और दिल्ली रोड पर द्वारिकापुरी में पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। बोर्ड फंड से ही 64 लाख 85 हजार 940 रुपये से जनता रोड, गोपाल नगर, गढ़ी मलूक, महादेव कॉलोनी, हकीकत नगर तथा कंपनी बाग की दीवार, ट्रांसफार्मर तक आरसीसी नाला बनाया जाएगा। यहां पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, तेज क्वात्रा, केएल अरोड़ा, विनोद, हेमंत अरोड़ा, सुनील गुप्ता, गोकरण दत्त शर्मा, मुकेश दीक्षित, मनोज धनगर, वर्षा चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 11 पार्कों की सुधरेगी दशा
01 करोड़ 14 लाख 97 हजार 934 रुपये से 11 पार्कों में चहारदीवारी, गेट एवं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और सुंदरीकरण करेगा। इनमें गांधी कॉलोनी में गली संख्या तीन-चार, गोविंद विहार में पटेल पार्क, लेबर कॉलोनी में पंप हाउस के निकट पार्क, राज विहार पार्क, अनमोल विहार पार्क, पारसपुरम ट्यूबवेल वाला पार्क, विनय विहार महावीर पार्क, आवास विकास में विनय नगर समेत तीन पार्क तथा न्यू आवास विकास में राजीव सक्सेना के मकान के निकट स्थित पार्क शामिल हैं।

यह चौक बनेंगे
महाराणा रणवीर सिंह रोहिला की स्मृति में नगर निगम द्वारा जिला कारागार के बाहर बोर्ड फंड से 11 लाख 37 हजार 600 रुपये की लागत से रोहिला चौक का निर्माण कराया जाएगा। राकेश केमिकल तिराहे पर 14 लाख 88 हजार रुपये से भगवान वाल्मीकि चौक का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed