फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MP said that those who do mob lynching in the name of religion should be hanged

Saharanpur News: पूर्व सांसद बोले धर्म के नाम पर मॉब लिंचिंग करने वालों को दी जाए फांसी

Thu, 21 Aug 2025 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Former MP said that those who do mob lynching in the name of religion should be hanged
छुटमलपुर में रिजवान को हिम्मत बंधाते पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान। श्रोत कार्यकर्ता
छुटमलपुर। पूर्व सांसद और सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान ने उत्तराखंड के श्रीनगर में धार्मिक कट्टरता का शिकार हुए छुटमलपुर निवासी रिजवान अहमद के घर पहुंच उससे घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप से फोन पर वार्ता की। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि धर्म के नाम पर मॉब लिंचिंग करने वालों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन


बता दें कि 15 अगस्त को छुटमलपुर निवासी ट्रक ड्राइवर रिजवान अहमद के साथ श्रीनगर में तीन युवकों ने मारपीट करते हुए अमानवीय व्यवहार किया था। जबरन धार्मिक नारे लगवाने के साथ ही उनकी दाढी काटने का प्रयास किया था। इस मामले में वहां की पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित के घर पहुंचे पूर्व सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धर्म विशेष के लोगों में भय का माहौल है, जो लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। साथ ही प्रभावित व्यक्ति को सुरक्षा और मुआवजा मिले।
विज्ञापन

इस दौरान बेहट नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल रहमान शालू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राव बाबर एडवोकेट, कारी आबिद, हाजी नवाब अंसारी, अथहर अली, नसीम गौड़, जहांगीर अंसारी, फिरोज़ खान आदि उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed