फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MP Haji Fazlur Rahman met SP supremo

Saharanpur News: पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने की सपा सुप्रीमो से मुलाकात

Mon, 25 Aug 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Former MP Haji Fazlur Rahman met SP supremo
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​खिलेश यादव से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमानए पूर्व विधाय
सहारनपुर। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने देश, प्रदेश के राजनैतिक मुद्दों एवं मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की। सपा सुप्रीमो ने कहा कि अपने वोट की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। भाजपा ने सत्ता गलत इस्तेमाल कर वोटों की चोरी की है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि प्रदेश में वोट चोरी रोकने और उन पर नजर बनाए रखने के लिए जिम्मेदार साथियों को चुनाव का प्रभारी बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ स्थित कार्यालय से मॉनिटरिंग की जाए। सपा सुप्रीमो ने कहा कि वोट बनना, वोट बचाना, वोट डलवाने से लेकर वोट गिनने तक जनता को सतर्क रहना होगा। भाजपा गरीबों का वोट कटवा रही है। सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। इस मौके पर पूर्व विधायक माविया अली एवं पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही। इस दौरान राहुल भारती, राजकुमार, जसवीर वाल्मीकि, मांगेराम कश्यप, पुष्पेंद्र प्रमुख, आरिफ ख़ान, नरेंद्र कौशिक, आकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed