{"_id":"67fd60489268cd689f08b348","slug":"former-mp-claims-air-travel-will-start-soon-from-sarsawa-airport-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-147159-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पूर्व सांसद का दावा, जल्द शुरू होगी सरसावा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पूर्व सांसद का दावा, जल्द शुरू होगी सरसावा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा
Tue, 15 Apr 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। यमुनानगर में प्रस्तावित दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान सरसावा एयरफोर्स स्टेशन के रनवे पर उतरा। यहां से हेलिकॉप्टर से वह यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान रनवे पर ही प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। कैराना के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने उनके सामने सरसावा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुरू करने की बात रखी, जिस पर प्रधानमंत्री ने गर्दन हिलाते हुए कहा कि जल्दी ही शुरू कराएंगे।
प्रधानमंत्री का विमान अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देर 12:10 पर एयरफोर्स स्टेशन के रनवे पर उतरा। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी थे। यहां पहले से ही कतार में खड़े 28 भाजपा नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। एक-एक कर सभी का परिचय लिया। पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि एयरपोर्ट पर उद्घाटन अक्टूबर 2024 में हो गया था, लेकिन अभी तक हवाई यात्रा शुरू नहीं हुई है। हवाई यात्रा शुरू होने से आम जनता को काफी लाभ होगा।
इस वजह उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त किया। इसके बाद प्रधानमंत्री 12:27 पर यहां से हेलिकॉप्टर से यमुनानगर के लिए रवाना हुए। 2:45 पर प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से वापस एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। 2:55 पर उनका विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान वह करीब 27 मिनट तक सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर रहे। प्रधानमंत्री के इस आश्वासन के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि शायद अब जल्दी से हवाई सेवाएं मिल सकती है।