फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Former MLC Haji Iqbal's aide arrested

हैरानी की बात: मजदूरी करने वाले नसीम के नाम 87 बीघा जमीन और एक बाग, कोर्ट से भेजा गया जेल, ये है पूरा मामला

Fri, 22 Apr 2022 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2022 06:13 PM IST
सार

सुनकर हैरानी जरूर होगी, लेकिन यह सच है कि मजदूरी करने वाले नसीम के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्तियां हैं। उसके बेटे के नाम पर भी 35 बीघा जमीन है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Former MLC Haji Iqbal's aide arrested
आरोपी नसीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मजदूरी करने वाला नसीम तीन चीनी मिलों में नसीम डायरेक्टर है और उसके नाम  87 बीघा जमीन एवं बाग है। यही नहीं उसके बेटे के नाम 35 बीघा जमीन है, जबकि वह भी मजदूरी ही करता है। पुलिस ने नसीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन


नसीम के नाम पर अकूत संपत्तियां
सहारनपुर में थाना मिर्जापुर पुलिस ने खनन कारोबारी पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के सहयोगी गैंगस्टर के आरोपी मिर्जापुर निवासी नसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि हाजी इकबाल की अकूत संपत्तियां नसीम के नाम पर हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बेहट मोहम्मद रिजवान ने बताया कि नसीम को कासमपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। बताया कि नसीम के नाम कई बेनामी अकूत संपत्तियां हैं जो हाजी इकबाल ने उसके नाम करा रखी हैं। इनमें लखीमपुर खीरी, सीतापुर एवं गोरखपुर की तीन चीनी मिलों में नसीम डायरेक्टर है। इसके साथ ही गोल्डन एग्रीकल्चर लिमिटेड के नाम से गांव शफीपुर, शाहपुर गाड़ा एवं फतेहपुर टांडा में स्थित छह सौ बीघा जमीन शामिल है। जबकि आरोपी और उसके दोनों बेटे मजदूरी करते हैं। बावजूद इसके खुद नसीम के नाम 87 बीघा जमीन एवं बाग तथा बेटे नदीम के नाम 35 बीघा जमीन है।

यह भी पढ़ें: गो-तस्कर की दास्तां: मुठभेड़ में मारे गए अकबर की वो आखिरी रात... जब पत्नी से एक घंटा हुई थी बात, फिर छूट गया जिंदगीभर का साथ

सीओ ने बताया कि ये सभी संपत्ति हाजी इकबाल की है। जो हाजी इकबाल द्वारा इसके नाम कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि नसीम के खिलाफ गोमती नगर लखनऊ में कंपनी एक्ट की धाराओं एवं एससीएसटी तथा गैंगेस्टर एक्ट में मिर्जापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। बता दें कि इससे पूर्व भी हाजी इकबाल के सहयोगी एवं गैंगेस्टर के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक को एसआईटी द्वारा जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed