फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Formation of Young Indian Business Board in Saharanpur

युवा भारतीय व्यापार मंडल का सहारनपुर में गठन

Tue, 14 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Formation of Young Indian Business Board in Saharanpur
युवा भारतीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय व्यापार मंडल जिला इकाई द्वारा युवा मंडल की घोषणा की गई। विभोर जिंदल जिला अध्यक्ष, शुभम मित्तल महामंत्री और अंशुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। मुख्य अतिथि भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय जनमेजय, राष्ट्रीय संरक्षक पंडित शैलेंद्र शर्मा की मौजूदगी में कार्यकारिणी घोषित की गई।
विज्ञापन

भारतीय व्यापार मंडल मंडल युवा इकाई का घोषणा घंटाघर स्थित एक होटल में की गई। जिला सहारनपुर के व्यापार मंडल के संरक्षक विनय जिंदल, वैश्य समाज के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, व्यापारी नेता राजकुमार चावला, अनिल अग्रवाल, चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, अनुपम गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि हम व्यापारियों की हित की लड़ाई हमेशा लड़ते हुए आये हैं हम व्यापारियों के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहेंगे। युवा जिलाध्यक्ष विभोर जिंदल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सब व्यापारी बंधु एक होकर अपनी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण गुप्ता, जिला संरक्षक पीयूष अग्रवाल, सिद्धार्थ बंसल, मीडिया प्रभारी राजा जैन बनाए गए। रजत अग्रवाल, शुभम महेश्वरी, वैभव सेठ, मनीष गुप्ता, राज अरोड़ा, राहुल शर्मा, अंशुल मित्तल, प्रसून जैन, राघव गुप्ता सीए, हनु अग्रवाल आदि शामिल किए गए। सचिन गुप्ता, आरती गोयल, अजय सूरी, नवीन गुप्ता, मनीष गर्ग, सुनील विजन, अमित गर्ग, दीपक गुप्ता, मनोज अग्रवाल, आरती राज ठकराल, सरदार बलजीत सिंह दुआ, सरिता सक्सेना, पूजा गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed