फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Formation of 14 teams, banned in 30 thousand bonds

14 टीमों का गठन, 30 हजार मुचलकों में पाबंद

Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Formation of 14 teams, banned in 30 thousand bonds
सहारनपुर। प्रदेश में चुनाव की घोषणा होने के साथ जिले भर में पुलिस सतर्क हो गई है। इसके तहत फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफसटी) और स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) की 14 टीमें गठित की गई हैं, जो 24 घंटे मतदान वाले दिन तक जनपद में भ्रमण करेंगी। इसके साथ ही पुलिस ने 30 हजार लोगों को मुचलकों में पाबंद किया है और संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की व्यूह रचना तेज कर दी है। जिले में 30 प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी होने के बाद एसएसपी आकाश तोमर ने छह सर्किल के सीओ और सभी 21 थानों के प्रभारियों को शरारती तत्वों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा करीब 40 संवदेनशील इलाके चिह्नित किए गए हैं, जहां पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जनपद में सात विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इसके प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफसटी) और एक स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) गठित की गई है। एक टीम में सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक और चार कांस्टेबल तैनात रहेंगे, जो आठ-आठ घंटे की शिफ्टों में ड्यूटी कर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। यह टीमें वाहनों की चेकिंग भी करेंगी। इसके साथ ही कहीं पर चुनाव में पैसे का प्रयोग तो नहीं किया जा रहा है, इस पर भी नजर रखेंगी। इसके साथ ही गोपनीय रूप से राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
पुलिस का मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी। चुनाव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने या फिर किसी धर्म व जाति को लेकर टिप्पणी, वीडियो और फोटो पोस्ट करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी बनाएंगे नोडल अधिकारी
चुनाव के लिए एसपी सिटी राजेश कुमार को चुनावी सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसएसपी आकाश तोमर और नोडल अधिकारी एसपी सिटी के निर्देशन में पुलिस टीमें काम करेंगी, जो चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन कराएंगी।

बीते दिनों हुई कार्रवाई
-- 30 हजार लोगों को मुचलकों में पाबंद किया
-- अवैध शराब के साथ 200 लोगों को पकड़ा
-- 120 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार
-- अवैध हथियारों के साथ 102 आरोपियों को दबोचा
-- 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की चार घटनाओं का खुलासा किया
-- चोर गैंग के 78 सदस्यों को पकड़कर 24 घटनाओं का खुलासा किया
-- 40 संवदेनशील इलाके चिह्नित किए गए। इसके साथ सक्रिय अपराधियों की पर गुंडा एक्ट लगाने की रूपरेखा तैयार की।
-- गिरोह पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई।
चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।----------आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed