फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Forest department's contract employee found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला वन विभाग का संविदा कर्मचारी

Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Forest department's contract employee found hanging on the noose
वीरपाल का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। वन विभाग का एक संविदा कर्मचारी शनिवार सुबह अब्दुल्लापुर गांव के जंगल में पीपल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसकी बाइक पास में खड़ी थी। मौके पर शराब के पाउच व खाने-पीने का सामान पड़ा था। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें तीन लोगों के नाम लिखे है, जिन्हें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन

गांव अब्दुल्लापुर के किसान सुबह करीब नौ बजे जब खेतों की तरफ आए तो नदी किनारे एक खेत में खड़े पीपल के पेड़ पर एक शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पास में खड़ी मृतक की बाइक के बैग से पुलिस को एसबीआई की पासबुक व आधार कार्ड मिला, जिनसे उसकी शिनाख्त वीरपाल (33) पुत्र मोहल्लड़ सिंह गांव नौरंगपुर थाना बिहारीगढ़ के रूप में हुई। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने चांडी गांव निवासी दो लोगों और उनके एक रिश्तेदार को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर शराब के पाउच व कुछ खाने-पीने का सामान भी पड़ा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक के भाई फैनी सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतक वन विभाग में संविदा कर्मचारी था। मृतक के भाई ने तहरीर दी है, जिसमें उसने हत्या की आशंका जताई है। तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बृजेश कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर

बेहट में मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट

बेहट में मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed