फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   food distribution challenge

वितरण आज से, 20 फीसदी दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न

Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
food distribution challenge
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सोमवार से खाद्यान्न वितरण शुरू जाएगा। अभी तक 20 फीसदी राशन डीलरों के यहां खाद्यान्न नहीं पहुंचा है। ऐसे में 31 दिसंबर तक पूरे जनपद में खाद्यान्न वितरण कराना पूर्ति विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है। पूर्ति विभाग का दावा है कि दो दिन में सभी राशन डीलरों के यहां पूरा खाद्यान्न पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय और गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए गोदामों से कोटेदारों के यहां गेहूं और चावल पहुंचाने का काम शुरू हो गया। रविवार तक जिले के 80 प्रतिशत दुकानदारों के यहां गेहूं एवं चावल पहुंच सका है। खाद्यान्न वितरण सोमवार दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक होगा। मंगलवार से सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। जनपद में 1238 दुकानों के माध्यम से पांच लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण शुरू होगा। एक-दो दिन सभी दुकानों पर भी खाद्यान्न की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed