फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog put brake on the speed of vehicles

कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

Sun, 05 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fog put brake on the speed of vehicles
गंगोह में शनिवार को घने कोहरे से गुजरते वाहन व लोग - फोटो : SAHARANPUR
कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)।
शनिवार को सुबह के समय मौसम ने फिर पलटी मारी और दिन निकलते ही घना कोहरा छा गया। दोपहर तक कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी बनी रही।
मौसम के प्रतिदिन अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। कभी कोहरा तो कभी पाला लोगों को परेशान कर रहा है। दो सप्ताह तक सूर्य नहीं निकलने से पिछले दिनों लोग दुखी हो गए थे। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ता है जो सर्दी से लड़ने में सक्षम नहीं हैं। इन दो सप्ताह में लोग बुखार, नजला-जुकाम, खुजली व हाथ-पांव की सूजन से परेशान रहे। दमा व हृदय रोगियों को भी मौसम की मार से बचने को मजबूर होना पड़ा। दो सप्ताह तक ठिठुरन पैदा रखने वाला मौसम तीन दिन पहले ही बदला था और कम से कम दिन में आम आदमी को राहत मिल गई । दो दिन तक तापमान हल्का बढ़ गया, लेकिन शनिवार को तड़के ही कोहरे ने अपना कब्जा कर लिया।

ठंड के कारण वर्तमान समय में सुबह के समय सैर करने वालों की संख्या घट गई है, लेकिन जो लोग अब भी जा रहे हैं। उन्हें कोहरे के कारण परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार कम हो गई और चालकों को वाहन लाइट जलाकर ही चलना पड़ा। दोपहर में जाकर मौसम सामान्य हुआ तो धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed