फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   flyover in shakumbhari devi mandir

बाबा भैरो मंदिर से शाकंभरी तक पुल निर्माण की मांग

Mon, 01 Jul 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
flyover in shakumbhari devi mandir
सीएम से मिले सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के शंकराचार्य आश्रम प्रभारी भैरव तंत्राचार्य सहजानंद महाराज
विज्ञापन

फोटो-3
शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के शंकराचार्य आश्रम प्रभारी भैरव तंत्राचार्य सहजानंद महाराज ने सर्किट हाउस पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा लिए कई सुधार कार्य कराने की मांग रखी।

शंकराचार्य सहजानंद महाराज रविवार की सुबह आठ बजे प्रदेश के मुखिया से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। उनकी योगी आदित्यनाथ के साथ 20 मिनट तक बातचीत चली। उन्होंने सर्वप्रथम योगी आदित्यनाथ को तिलक कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उसके बाद बताया कि सिद्धपीठ में बरसात के मौसम में आने वाली भयंकर बाढ़ में सिद्धपीठ पर रहने वाले दुकानदारों को तो काफी नुकसान होता ही है साथ ही भगवती की दर्शनार्थ आने वाले भक्तों की गाड़ियां तक बह जाती हैं। कई लोग बरसाती नदी में बहकर मौत के आगोश में समा चुके हैं। उनके द्वारा सिद्धपीठ और भूरादेव से शाकेश्वर मंदिर तक पुल बनवाने की मांग रखी। उनके द्वारा बताया गया कि इसी रास्ते पर पीने के पानी के लिए चार बोरिंग लगाकर टैंक बनवाये जाएं ताकि भीषण गर्मी में भक्तों को पानी की दिक्कत न हो। इसके अतिरिक्त प्रदेश में मायावती सरकार के समय से संस्कृत विद्यालय में बंद पड़ी अध्यापकों की नियुक्तियों को खोलने एवं समूचे घाड़ क्षेत्र में बिजली, पेयजल आपूर्ति के लिए एक विशेष पैकेज बनाकर सभी समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। उनके साथ आचार्य चतुर्भुजाचर्य और राजू पंडित भी मुख्यमंत्री से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed