फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flu increased rapidly, no expert on any CHC

Saharanpur News: तेजी से बढ़ा आई फ्लू, किसी भी सीएचसी पर नहीं विशेषज्ञ

Wed, 02 Aug 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Flu increased rapidly, no expert on any CHC
गंगोह सीएचसी में नेत्र मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक
सहारनपुर। आई फ्लू का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। शहर से लेकर देहात तक लोग आई फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। जिले की करीब 41 लाख की आबादी पर तीन ही नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। तीनों विशेषज्ञों की एसबीडी जिला अस्पताल में तैनाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। ऐसे में आई फ्लू के मरीजों को अन्य रोग के विशेषज्ञ देख रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल की गई तो आई फ्लू से पीड़ित मरीजों का इलाज सामान्य चिकित्सक ही करते मिले। हालांकि 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑप्टोमेट्रिस्ट तैनात हैं।
विज्ञापन

 
300 से अधिक मरीज आई फ्लू के आ रहे
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार त्यागी ने बताया कि अस्पताल में रोजाना करीब 500 ओपीडी होती है, इनमें 300 से अधिक मरीज केवल आई फ्लू के आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। आई फ्लू के मरीजों को अन्य चिकित्सक ही उपचार कर दवाई दे रहे हैं। इसके अलावा सीएचसी रणखंडी, पीएचसी जड़ौदा जट, पीएससी फुलास अकबरपुर के अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी आई फ्लू के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। दवाइयां भरपूर हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं आ रहे आई फ्लू की चपेट में
नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नितिन कुमार ने बताया की केंद्र पर करीब 65 मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर छात्र-छात्राएं हैं। हालांकि उनके केंद्र पर नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र परीक्षण अधिकारी नहीं हैं। वह स्वयं एवं अन्य चिकित्सकों के साथ मरीजों को देख रहे हैं। आई फ्लू ज्यादा गंभीर रोग नहीं है। मरीज थोड़ी सावधानी रखें तो जल्द ही रोग ठीक हो जाता है।
 
मरीजों को दिया जा रहा है आई ड्रॉप
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी पर प्रतिदिन 80 से 90 मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ का कोई पद स्वीकृत नहीं है। इसलिए आई फ्लू के मरीजों को आई ड्रॉप देकर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकें। ऐसे में मरीजों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।
 
 

सीएचसी पर नहीं हैं नेत्र रोग विशेषज्ञ
रामपुर मनिहारान। सीएचसी में रोजाना आई फ्लू के 150 मरीज पहुंच रहे हैं। सीएचसी में नेत्र रोग चिकित्सक नहीं हैं। नेत्र परीक्षण अधिकारी ही इस बीमारी से जुड़े मरीजों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत राठी का कहना है कि नेत्र चिकित्सक सीएचसी में नहीं हैं। इस बीमारी से जुड़े लोग काले चश्मे का प्रयोग करें।
 
आज तक नेत्र सर्जन की नहीं हुई तैनाती
गंगोह सीएचसी में नेत्र सर्जन की आज तक तैनाती नहीं की गई है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. रोहित वालिया ने बताया कि फिलहाल सीएचसी में कार्यरत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम में से ही डिप्लोमा धारक नेत्र परीक्षण कर रहा है। इसके अलावा वह एवं एक अन्य एमबीबीएस चिकित्सक भी नेत्र राेगियों का परीक्षण कर दवा दे देते हैं। रोजाना से 15 से 20 आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे।
 
मौसम बदल रहा है है, जिस वजह से आंखों का संक्रमण है। आई फ्लू कम है। संक्रमण दो से तीन में ठीक हो जा रहा है। चिकित्सकों की कमी पहले से ही बनी हुई है। फिर भी हम स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। -डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed