फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flowers of the district flourished in the state level flower exhibition

राज्यस्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में जनपद के फूलों की धूम

Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Flowers of the district flourished in the state level flower exhibition
लखनऊ में आयोजित पुष्प प्रतियोगिता में शमिल सहारनपुर के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लखनऊ स्थित राजभवन में चल रही राज्यस्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में जनपद की फूलों की धूम रही। इसमें जनपद के जरबेरा, कारनेशन, गुलाब और शहद को प्रथम स्थान के लिए चुना गया। छह मार्च को होने वाले समापन कार्यक्रम में संबंधित किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद से फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जनपद के 26 किसान भागीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी में जनपद से जरबेरा, गुलाब, कारनेशन, मशरूम, फूल गोभी, शहद और फूल गोभी के प्रदर्शन शामिल किए गए हैं। यह प्रदर्शनी छह मार्च तक चलेगी। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रदर्शनी में जनपद के ग्राम आलमपुर निवासी सतीश कुमार को कारनेशन फूल, इसी गांव के जनेश्वर का जरबेरा और सोना के डॉक्टर कर्ण सिंह का गुलाब प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा प्रगतिशील मधुमक्खी पालक अजय सैनी का शहद भी प्रथम स्थान के लिए चुना गया। इन किसानों को प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed