{"_id":"5eaf027c8ebc3e90807fd6ab","slug":"flowers-blown-from-the-sky-on-corona-s-karma-warriors-saharanpur-news-mrt480285955","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कर्म योद्धाओं पर आसमान से बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के कर्म योद्धाओं पर आसमान से बरसे फूल
विज्ञापन
सहारनपुर के जिला अस्पताल में कोरोना के कर्म योद्घाओ के उपर पुष्प वर्षा करता सरसावा वायु सेना को ह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना की जंग से जीत के लिए जूझ रहे कर्म योद्धाओं के सम्मान में रविवार को वायुसेना के जांबाजों ने हेलीकाप्टर से उन पर फूल बरसाए और उनके जज्बे को सलाम किया। इस नजारे को देखने और मोबाइल में कैद करने की होड़ रही। इन ऐतिहासिक और गौरवशाली पलों के गवाह बने अफसरों, चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ के अन्य कर्मचारियों ने भी वायुुसेना और उसके जांबाजों का आभार जताया। कर्मयोद्धाओं ने कहा कि इस सम्मान से निश्चित रूप से उनका हौसला बढ़ा है।
एसबीडी जिला अस्पताल में पूर्वाह्न 11:15 बजे और इसके बाद मेडिकल कॉलेज में पुष्प वर्षा होनी थी। एसबीडी जिला महिला अस्पताल की नई पांच मंजिला बिल्डिंग पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर अनीता जोशी अपने डॉक्टरों और नर्सों के साथ पांचवीं मंजिल पर थीं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी और अन्य स्टाफ को भी ऊपर जाना था, मगर डीएम के आने की सूचना के बाद सीएमओ इमरजेंसी के बाहर पहुंचे। ठीक 11 बजे देहरादून की ओर से हेलीकॉप्टर आता देख डॉक्टर और स्टाफ उत्साह से भर गए।
शहर के ऊपर से राउंड लेने के बाद हेलीकॉप्टर ने दो बार गेंदे के फूलों की वर्षा अस्पताल के ऊपर की। तीसरी बार तेजी के साथ बिल्डिंग के ऊपर से हेलीकॉप्टर उड़ता हुआ चला गया। यह दृश्य जोश भरने वाला था। डीएम अखिलेश सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर सीएमओ डॉ. बीएस सोढी और सीएमएस डॉक्टर एसके वार्ष्णेय से बात की। इसके बाद करीब 11:15 बजे हेलीकॉप्टर ने मेडिकल कॉलेज पर पुष्प वर्षा की। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी मौके पर रहे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ा है।

सहारनपुर के जिला अस्पताल में कोरोना के कर्म योद्घाओ के उपर पुष्प वर्षा करता सरसावा वायु सेना को ह- फोटो : SAHARANPUR