फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flower business flourished in Navratri

नवरात्र में खिल उठा फूलों का कारोबार

Sat, 17 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Flower business flourished in Navratri
- मांग बढ़ने के साथ ही दो गुने हुए गुलाब और गेंदे के दाम
विज्ञापन

- नवरात्र पर गुलाब 400 से 450 रुपये, गेंदा 35 से 70 रुपये किलो पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना के चलते मंदी की मार झेल रहा फूलों का कारोबार पहले नवरात्र के साथ ही खिल उठा है। नवरात्र में फूलों की मांग बढ़ी तो गुलाब और गेंदे के दाम भी दोगुने हो गए हैं। वहीं फूलों के अच्छे कारोबार से किसान और व्यापारी दोनों के चेहरे पर रौनक है।
कोरोना को लेकर 22 मार्च से हुए लॉकडाउन और फिर अनलॉक वन तक फूलों का कारोबार मंदा रहा। क्योंकि कोरोना की वजह से शादियों के बड़े आयोजन नहीं हो सके और त्योहारों पर भी धार्मिक स्थलों में छोटे ही कार्यक्रम हुए। इसलिए सजावट के लिए फूलों की बिक्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अब पहले नवरात्र पर ही फूलों के कारोबार में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई है। व्यापारियों की बिक्री दो तीन गुना तक बढ़ी है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली। वहीं आगामी दिनों में भी फूलों का कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। अभी तक गुलाब 200 से 250 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन मांग बढ़ने के साथ ही गुलाब की कीमत में भी इजाफा हुआ है। पहले नवरात्र पर गुलाब 400 से 450 रुपये प्रति किलो बिका। गेंदा 35 से 70 रुपये किलो पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी खुुश, मिली राहत
जोगियानपुल के निकट फूलों का कारोबार करने वाले बाबर का कहना है कि कारोबार मंदा पड़ा था। पहले नवरात्र अच्छा कारोबार हुआ है। रोजाना की बिक्री एक हजार रुपये थी, जो अब ढाई से तीन हजार रुपये तक हो गई है। फूल व्यापारी फय्याज और सगीर का कहना है कि त्योहारी सीजन से काफी उम्मीद है। नवरात्र पर ग्राहक बाजार में निकले हैं।

कलकत्ता और देसी फूलों की ज्यादा बिक्री
सहारनपुर। फूल व्यापारियों ने बताया कि गेंदा कलकत्ता से भी भारी मात्रा में सहारनपुर आता है। ग्राहक कलकत्ता के गेंदे को पसंद करते हैं। इसके साथ ही सहारनपुर के फूल की खूब मांग है। इसी तरह गुलाब भी जिले का ही बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed