फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flag installed for Rs 22.57 lakh, one lakh spent on tractor service, investigation underway

Saharanpur News: 22.57 लाख में लगाया झंडा, ट्रैक्टर सर्विस पर एक लाख खर्च, बैठी जांच

Tue, 16 Sep 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Flag installed for Rs 22.57 lakh, one lakh spent on tractor service, investigation underway
नगर पंचायत द्वारा छुटमलपुर में लगाया गया तिरंगा। संवाद
सहारनपुर। छुटमलपुर नगर पंचायत पर धांधली का आरोप लगा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 22.57 लाख रुपये में लगाया गया तिरंगा झंडा सवालों के घेरे में आ गया। आरोप है कि झंडे के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया। वहीं, एक जेसीबी और ट्रैक्टर की सर्विस में एक लाख रुपये से अधिक का बिल बना दिया गया। मामला मंडलायुक्त तक पहुंचा है, जिसके बाद जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, छुटमलपुर नगर पंचायत पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है। कुछ सभासदों की शिकायत मंडलायुक्त अटल कुमार राय के पास पहुंची। इसमें आरोप लगाया कि फर्जी बिल बनाकर गबन किया जा रहा है। आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कस्बे में चौराहे पर पिलर बनाकर एक बड़ा झंडा लगाया गया। सामान्य तौर पर यह झंडा आठ से दस लाख रुपये में लग जाता है, लेकिन नगर पंचायत की तरफ से इसका एस्टीमेट 22 लाख 57 हजार 600 रुपये का बनाया गया। इसके अलावा जेसीबी और दो ट्रैक्टर की सर्विस में भी एक लाख रुपये से अधिक का बिल दिखाया गया। दो करोड़ की लागत से लाईटें लगवाई गई थीं, वह भी अधिकांश बंद पड़ी हैं। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जांच करेंगे।
विज्ञापन



सभासदों ने राज्यमंत्री से की थी शिकायत

सभासद रजत राणा, ममता शर्मा, सुमित कांबोज, विकास, रमेश डाबर, नवाब अली, किरणपाल सिंह, आदिल अल्वी, सभासद पति कारी नौशाद और रिजवान ने पिछले माह लोक निर्माण मंत्री बृजेश सिंह को शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------------------

सभी आरोप गलत है। केवल दबाव बनाने के लिए सभासद शिकायत कर रहे हैं। जांच के बाद सभी के सामने सच्चाई आ जाएगी।
शमा परवीन, चेयरपर्सन नगर पंचायत छुटमलपुर
----------------------------------


विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। टेंडर और अन्य सभी ठेके नियमानुसार छोड़ गए हैं। सभी आरोप निराधार हैं। जांच में सच सामने आ जाएगा।
- कमलाकांत राजवंशी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत छुटमलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed