फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flag hoisting on government and non-government organizations

सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं पर किया ध्वजारोहण

Sun, 02 Oct 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting on government and non-government organizations
गांव घाटहेड़ा के कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करती एसडीएम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

बेहट तहसील में एसडीम दीपक कुमार ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कोतवाली परिसर में सीओ मुनीशचंद, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अब्दुल रहमान, स्थानीय जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान, राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नीतू यादव ने ध्वजारोहण किया। चिलकाना में दिशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह में संस्था संस्थापक केएन तिवारी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंका। कॉअर्डिनेटर जान्हवी तिवारी, शाहीन, पीराम, रेखा शर्मा, अरुण कुमार, रियासत, रजनीश, नीलम, रजिया, हरीचंद, सुरेशो सैनी, रजिया आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

बड़गांव में ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह ने पंचायत घर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनो महापुरुषों को नमन किया। डॉ. श्याम सिंह, प्रदीप रूहेला, कंवर सिंह, अंबरीश आदि रहे। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने ऋषिपाल सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बापू को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की। मामूराम, निक्की शर्मा, विकास शर्मा, शिवकुमार शर्मा, मुकेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल के खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ अंबरीश कुमार, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, वालेस कुमार, राज सिंह, आसिफ, गांव कोटा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डा पूनम यादव, कार्यक्रम प्रभारी प्रताप सिंह रावत, डॉ. कल्पना राव, डॉ. संतोष चौधरी, प्रदीप कुमार, इस्तिखार अली ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

र ामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर एसडीएम संगीता राघव, तहसीलदार अमित कुमार सिंह व कोतवाली कार्यालय पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। गांव घाटहेड़ा के गांधी आश्रम में एसडीएम संगीता राघव ने जयंती पर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महात्मा गांधी व शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्राम प्रधान

महात्मा गांधी व शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्राम प्रधान- फोटो : SAHARANPUR

दिशा संगठन में गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित करते केएन तिवारी तथा अन्य।

दिशा संगठन में गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित करते केएन तिवारी तथा अन्य।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed