{"_id":"6283df48f6bf1c3ce63a1a7d","slug":"five-year-old-child-dies-in-car-collision-saharanpur-news-mrt588998171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
नानौता सीएचसी पर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम जंबूगढ स्थित दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मां के पीछे चल रहे पांच वर्षीय बालक की कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद मौके से फरार हुए कार चालक को बड़गांव पुलिस ने पकड़ लिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया की।
थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी इंद्रा पत्नी प्रमोद कुमार हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करती है। मंगलवार को शाम करीब पौने पांच बजे महिला इंद्रा काम पर जा रही थी, इसी बीच उसका पांच वर्षीय पुत्र लक्ष्य भी उसके पीछे जाने लगा, जिसका पता उसकी मां को नहीं लगा। बालक मां के पीछे जैसे ही गांव से निकलकर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को पार कर रहा था तभी शामली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बालक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को ग्रामीण व परिजन सीएचसी नानौता पर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना के बाद चालक कार सहित फरार हो गया, जिसका पीछा करते हुए बड़गांव पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया।
थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कार चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।