फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five policemen including two sub-inspectors suspended, Kotwal sent to line

Saharanpur News: अवैध पशु कटान पर दो दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर

Sun, 10 Sep 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five policemen including two sub-inspectors suspended, Kotwal sent to line
सहारनपुर। एसएसपी डा विपिन ताडा ने अवैध पशु कटान पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही देवबंद पुलिस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भायला पुलिस चौकी के समस्त स्टाफ को निलंबित कर दिया है। साथ ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। बीती रात भी एसपी देहात सागर जैन के नेतृत्व वाली टीम ने देवबंद क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन पशु तस्करों को पकड़ा जबकि उनके चार साथी इस दौरान फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ भायला पुलिस चौकी क्षेत्र में एक स्थान की घेराबंदी कर अवैध पशु कटान कर रहे सलमान निवासी नेचलगढ़, राजू उर्फ इसरार निवासी मोहल्ला अब्दुल हक और रहमान उर्फ टमाटर निवासी मौहल्ला बैरुन कोटला को मौके से पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान उनके चार साथी फरार होने में सफल रहे। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में देवबंद कोतवाली पुलिस विशेष कर भायला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की घोर लापरवाही उजागर हुई है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण को लाइन हाजिर करने के साथ ही भायला पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सचिन त्यागी और भूषण, सिपाही सूरज कुमार, सिंटू चौधरी और इरशाद अली को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed