फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five people who went to install machine in Dhauliganga hydro project missing

धौलीगंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट में मशीन लगाने गए पांच लोग लापता

Mon, 08 Feb 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Five people who went to install machine in Dhauliganga hydro project missing
मैकेनिक प्रमोद - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। उत्तराखंड के चमोली में धौलीगंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट में मशीन लगाने गया क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी मैकेनिक सहित पांच लोग लापता हैं। वह धौलीगंगा पर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मशीन लगवाने गए थे। इनके परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह वहां ग्लेशियर फटने से आई जल प्रलय के बाद से अनहोनी की आशंका से डरे हैं। मैकेनिक की तलाश के लिए परिजन डीएम से मिलेंगे। कोतवाली क्षेत्र के गांव कलसिया निवासी साधूराम ने बताया कि उसका बेटा प्रमोद सैनी पिछले 15 वर्ष से सहारनपुर की देव इंडस्ट्रीज में काम करता है। देव इंडस्ट्रीज से उत्तराखंड के जनपद चमोली के धौलीगंगा पर बन रहे 520 मेगावाट के तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट में मशीन आदि सप्लाई होती है। गत 4 फरवरी को फैक्टरी मालिक प्रवीन धीमान उर्फ कुक्की के साथ प्रमोद सैनी, कार चालक अजय सैनी निवासी सलेमपुर थाना देहात कोतवाली तथा सलमान और शाहिद नाम के मैकेनिक मशीन लगाने के लिए चमोली गए थे। रविवार सुबह 8 बजे प्रमोद की कॉल आई और पत्नी व बच्चों से बात कर परिवार की कुशलता पूछी थी। उसने कहा था कि एक मशीन खराब हो गई है, जिसकी मरम्मत होनी बाकी है और दूसरी मशीन नई लगानी है। तीन या चार दिन में घर लौट आऊंगा। वहीं, रविवार सुबह करीब 10 बजे धौलीगंगा पर निर्माणाधीन तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना जल प्रलय की चपेट में आ गई। उत्तराखंड में जल प्रलय की खबर जैसे ही प्रसारित हुईं तो, उनका परिवार प्रमोद को लेकर चिंतित हो उठा। प्रमोद की मां फूलमती ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को कॉल की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। फैक्टरी मालिक प्रवीन व उनके चालक अजय सैनी के भी मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की तलाश कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed