{"_id":"6133bd328ebc3e137c278187","slug":"five-more-dengue-patients-found-in-tapri-kalan-saharanpur-news-mrt554768821","type":"story","status":"publish","title_hn":"टपरी कला में डेंगू के पांच और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टपरी कला में डेंगू के पांच और मरीज मिले
विज्ञापन
ग्राम टपरी कला में जांच करने पहुंची स्वस्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। टपरी कलां में डेंगू के पांच और मामले सामने आए हैं। अमर उजाला ने टपरी कलां में डेंगू का मामला सामने आने का खुलासा किया था। इसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों के नमूने लिए थे। शनिवार को पांच लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी। साथ ही सात से 16 सितंबर तक सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।
टपरी कलां निवासी उबैद ने 17 अगस्त को जिला अस्पताल में डेंगू की जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। विभाग को एक सितंबर तक भी मरीज की जानकारी नहीं थी और अधिकारी डेंगू का कोई मामला नहीं मिलने के दावे कर रहे थे। अमर उजाला ने दो सितंबर के अंक में %डेंगू मरीज से सर्विलांस अधिकारी, विभाग बेखबर% शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया । इसके बाद दो टीमों ने गांव में जाकर लोगों के नमूने लिए थे। कई लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
इस मामले को गंभीरता से लेकर सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने शनिवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया बरसात का मौसम है, इसमें मच्छरों की पैदावार और सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में बीमारियों का बढ़ना लाजिमी है। डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सात से 16 सितंबर तक सर्वेक्षण अभियान चलेगा। इसमें टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही जहां-जहां जरूरत है, वहां एंटी लारवा का छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोगों की सूची तैयार करेंगी, जिन्होंने एंटी कोरोना टीका नहीं लगवाया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने स्तर से भी मच्छरों से बचने के उपाय करें। घरों में और घरों के आसपास पानी जमा ना होने दें। मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू की कमीज और पेंट पहनें। घरों में मच्छरदानी और अन्य उपाय अपनाएं। बुखार की शिकायत होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच और इलाज कराएं।