{"_id":"629a512e5638f52314395e5c","slug":"five-companies-will-invest-425-crores-in-the-district-saharanpur-news-mrt5914190143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच कंपनियां करेंगी 425 करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच कंपनियां करेंगी 425 करोड़ का निवेश
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वर्चूअल शामिल उद्यमी और प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हैंडीक्राफ्ट आदि उद्योग के लिए 425.7 करोड़ रुपये का निवेश होगा। जिसमें 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगी। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पांच कंपनियों ने अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। वहीं सेरेमनी में जनपद के आठ उद्यमियों ने 23.51 करोड़ रुपये के एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग) साइन किए। इनमें से तीन उद्यमी लखनऊ में हुए कार्यक्रम में शामिल रहे, जबकि चार उद्यमी सर्किट हाउस सभागार से ऑनलाइन शामिल हुए। इन इकाइयों के माध्यम से भी जनपद में 238 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
शुक्रवार को प्रदेश में उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। सेरेमनी में जनपद में निवेश के लिए पांच बड़ी कंपनियों ने हैंडीक्राफ्ट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। सहारनपुर हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सेंटर ने हैंडीक्राफ्ट, वुडेन फर्नीचर आदि के लिए 200 करोड़ रुपये निवेश करने और इससे 20 हजार लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव रखा। वुडन में मालबरोस इंटरनेशनल ने 175 करोड़ रुपये, अभिषेक रिटेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 20.5 करोड़, विनायक रोलर प्लोर मिल्स ने 15 करोड़ तथा लघु एवं सूक्ष्य उद्योग में विधि एक्सपोर्ट ने 15.2 करोड़ रुपये निवेश करने का अपना प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि पांच कंपनियों ने सेरेमनी में निवेश के लिए अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए है। जिनका एमओयू बाद में साइन होगा।
इधर, यहां सर्किट हाउस सभागार में सेरेमनी कार्यक्रम का लाइव देखा गया। जनपद से इस कार्यक्रम में मेसर्स मदन इंडस्ट्रीज देवबंद, मेसर्स आरएस फूड प्रोडक्ट्स पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र, मेसर्स पार्थ आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि शामिल हुए, जबकि यहां सर्किट हाउस सभागार में आयोजित वर्चुअल बैठक में मेसर्स एजे इंडस्ट्रीज पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के प्रोपराइटर, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स रवि गजक भंडार , कामधेनु कांप्लेक्स फूड इंडस्ट्रीज, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स नियो कास्टा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि शामिल रहे। सर्किट हाउस सभागार में जनपद के जिले के उद्यमियों और अधिकारियों ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, आईआईए, सीआईएस, लघु उद्योग भारती से जुडे उद्यमी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिलखनी में हैंडीक्राफ्ट का कलस्टर बनेगा
सहारनपुर। हैंडीक्राफ्ट में सहारनपुर हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सेंटर ने 200 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में रखा है। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि इसके लिए पिलखनी में जमीन खरीदी गई है। इसमें 37 निर्यातक इकाइयां शामिल होंगी। पिलखनी में वुडन, हैंडीक्राफ्ट कलस्टर तैयार किया जाएगा। यहां कई उद्योग इकाईयां अपना कार्य करेगी। यहां पर ट्रेनिंग सेंटर, अस्पताल आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।