फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five arrested including three criminals who robbed bank friend

Saharanpur News: बैंक मित्र से लूट करने वाले तीन बदमाशों सहित पांच गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Five arrested including three criminals who robbed bank friend
सहारनपुर। तीतरों में बैंक मित्र से लूट करने वाले तीन बदमाशों सहित पांच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट की नकदी, हथियार और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार की देर शाम तीतरों से वापस अपने गांव कोलाखेड़ी लौट रहे बैंक मित्र अजय कुमार पुत्र सुलेखचन्द की आंखों में स्प्रे कर तीन बाइक सवार बदमाशों ने 14 हजार की नकदी से भरा बैग लूट लिया था। शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी शुभम निवासी कांधला जनपद शामली, मंगल निवासी गांव लोहरा, पिंटू निवासी गांव सेगली जनपद बुलंदशहर हैं। आरोपियों ने बताया कि लूट की साजिश शिवचरण निवासी गांव खानपुर अफगान थाना तीतरों और नितिन निवासी गांव रेहड़ी मलकपुर कोतवाली रामपुर मनिहारान ने रची थी। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 14 हजार की नकदी, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

- कर्जा होने पर की वारदात

बैंक मित्र अजय की कई दिन से शिवचरण रेकी कर रहा था। क्योंकि, उसकी दुकान के सामने ही बैंक का कार्यालय है। शिवचरण को पता था कि रोजाना अजय लोन से संबंधित विभिन्न गांवों से रुपया एकत्र करता है। आरोपी को उम्मीद थी कि उसके बैग में चार से पांच-लाख रुपये होंगे। शिवचरण ने पुलिस को बताया कि उस कर्जा हो गया था। लूट की साजिश उसने रची थी। इसमें अपने ममेरे भाई नितिन का सहयोग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

शिवचरण के ममेरे भाई नितिन की दोस्ती शुभम, मंगल और पिंटू से इंस्टाग्राम पर हुई थी। लूट के लिए उसने तीनों को अपनी सहायता के लिए बुलाया, जिसके बाद शुभम, मंगल और पिंटू ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed